फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dead body of a Mumbai youth found hanging from a sherwani dupatta

Gorakhpur News: शेरवानी के दुपट्टे से लटका मिला मुंबई के युवक का शव

Thu, 17 Jul 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dead body of a Mumbai youth found hanging from a sherwani dupatta
गोरखनाथ क्षेत्र का मामला, चॉकलेट की फैक्टरी संचालित करता था युवक
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में खुदकुशी की आशंका, पोस्टमॉर्टम के बाद शव मुंबई ले गए परिजन
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम 5:30 बजे मुंबई के युवक अमित बिजला (35) का शव घर में शेरवानी के दुपट्टे से पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को लेकर मुंबई चले गए। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पारिवारिक कलह में खुदकुशी की है।
जानकारी के अनुसार, अमित बिजला (35) गोरखनाथ थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली में 1008 मकान नंबर में वर्ष 2022 से रहते थे। वह मूलरूप से 12/10 नवजीवन सोसाइटी, मुंबई के रहने वाले थे। गोरखनाथ क्षेत्र में वह चॉकलेट की फैक्टरी संचालित करते थे। मकान में भांजा अक्षय और दोस्त निलेश जायसवाल रहते थे। दोस्त निलेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को अमित घर पर अकेले थे। दोपहर में उसने अक्षय को ऑर्डर देने के लिए कहा था। शाम के समय वह बाल कटवाने गया था। शाम करीब 5:30 बजे वापस आकर दरवाजे का बेल बजाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि हॉल में अमित का शव शेरवानी के दुपट्टे से पंखे से लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची गोरखनाथ थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। बुधवार को मुंबई से परिजन आए और पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि युवक का शव हॉल में फंदे से लटका मिला था। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को लेकर चले गए। युवक पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छह माह पहले हुई थी शादी
अमित बिजला की शादी छह माह पहले मुंबई की रिया जायसवाल से हुई थी। वह अमित के माता-पिता के साथ मुंबई में रहती थी। बताया जा रहा है कि दोनों में पिछले कुछ दिनों से रिश्ते ठीक नहीं थे। इसी बात को लेकर अमित तनाव में था। कई बार बहस भी हो चुकी थी। अमित माता-पिता के एकलौते संतान थे। वह डिप्रेशन में भी थे। इसी से आशंका जताई जा रही है कि तनाव में आकर खुदकुशी कर ली। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed