{"_id":"687e9d06b51ad42a8b0ff479","slug":"gorakhpur-news-ddus-sunny-singh-won-bronze-medal-in-national-kick-boxing-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1010247-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू के सनी सिंह ने नेशनल किक बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू के सनी सिंह ने नेशनल किक बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र सनी सिंह ने 16 से 21 जुलाई तक रायपुर में आयोजित सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। सनी ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में 26 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें असम राइफल्स और अरुणाचल पुलिस जैसी विशिष्ट टीमें भी शामिल थीं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सनी सिंह ने न सिर्फ अपना उत्कृष्ट कौशल दिखाया बल्कि गोरखपुर मंडल के एकमात्र खिलाड़ी के रूप में पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र, प्रो. विजय चहल, प्रो. प्रत्युष दुबे, सचिव डॉ राजवीर सिंह, डॉ मनीष पांडेय आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग के लिए हुए क्वालीफाई : नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के साथ ही सनी सिंह आगामी इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई हो चुके हैं। वहां भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा तो वे वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर सकेंगे।