फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU will contract with America's University for Global Peace

Gorakhpur News: अमेरिका की यूनिवर्सिटी फार ग्लोबल पीस से अनुबंध करेगा डीडीयू

Wed, 18 Dec 2024 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU will contract with America's University for Global Peace
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से न्यू जर्सी अमेरिका की अमेरिकन यूनिवर्सिटी फार ग्लोबल पीस से जल्द अनुबंध करेगा। अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की तिथि दोनों विश्वविद्यालयों के प्रमुख करेंगे। यह घोषणा करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि यह अनुबंध अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह अनुबंध भारत और अमेरिका के बीच गहरे होते कूटनीतिक संबंधों के अनुरूप है। यह साझेदारी शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और स्थायी अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने की दोनों संस्थानों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाएगी और वैश्विक शैक्षिक कूटनीति के दृष्टिकोण में सकारात्मक दिशा देगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि अमेरिकन यूनिवर्सिटी फॉर ग्लोबल पीस विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त वैचारिक संस्था है, जो शांति और संघर्ष पर अध्ययन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अकादमिक और पोस्ट डॉक्टोरेल शोध को प्रोत्साहित करता है। इसका मुख्यालय न्यू जर्सी में है और यह 120 से अधिक देशों में अपनी शाखाओं के माध्यम से विशेषज्ञों और सलाहकारों के एक पैनल द्वारा समर्थित है। यह अनुबंध नवाचारपूर्ण शोध अवसरों और संयुक्त कार्यक्रमों का मार्ग प्रशस्त करेगा, जो दोनों देशों की शैक्षणिक समुदायों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन


----
वर्जन...
जनवरी के पहले सप्ताह में अनुबंध पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इसके लिए अमेरिका के विश्वविद्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर विश्वविद्यालय के दौरे पर आने वाला है। इस अनुबंध के जरिये विश्वविद्यालय वैश्विक साझेदारी में देश की ओर से अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed