{"_id":"68546aef9a5e184ce404aaad","slug":"gorakhpur-news-ddu-now-you-can-study-psychology-along-with-biology-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-975901-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : अब जीवविज्ञान के साथ पढ़ सकेंगे मनोविज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : अब जीवविज्ञान के साथ पढ़ सकेंगे मनोविज्ञान
विज्ञापन
नए सत्र से बीएससी में विज्ञान और कला विषयों का मिलेगा समन्वय
नए सत्र में 60 सीटों पर सेल्फ फाइनेंस कोर्स के रूप में होगा शुरू
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नई पहल के रूप में विज्ञान और कला के विषयों का संयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 से स्नातक छात्र जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के साथ मनोविज्ञान का अध्ययन कर सकेंगे।
डीडीयू में प्रारंभिक पहले वर्ष 60 सीटों पर प्रवेश लिए जाने की तैयारी है। यह कोर्स सेल्फ फाइनेंस के रूप में संचालित किया जाएगा, जिसकी पहले सेमेस्टर की फीस 17 हजार रुपये तय की गई है।
विज्ञान संकाय के छात्र अब केवल तकनीकी विषयों तक सीमित न रहकर मनोविज्ञान जैसे सामाजिक-मानविकी विषय भी पढ़ सकेंगे, जिससे उनकी समग्र बौद्धिक विकास की संभावना बढ़ेगी। डीडीयू प्रशासन ने एनईपी-2020 के अनुरूप छात्रों को बहुविषयी शिक्षा देने के लिए यह कदम उठाया है। इससे छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर सकेंगे। जूलॉजी, बॉटनी के साथ मनोविज्ञान के विषय का संयोजन मिलने पर इसे शुरू किया गया है। भविष्य में अन्य विषयों के संयोजन पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
जीवविज्ञान और वनस्पिति विज्ञान जैसे विज्ञान विषयों के साथ मनोविज्ञान का संयोजन छात्रों की शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षमताओं को नया आयाम देगा। यह विषय संयोजन छात्रों को मेडिकल, रिसर्च, काउंसिलिंग जैसे क्षेत्रों में कॅरियर बनाने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा।
- प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रति कुलपति, डीडीयू
डीडीयू में 10 विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 10 विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिए गए हैं। डीडीयू प्रशासन के मुताबिक बीबीए लॉजिस्टिक्स के प्रथम सेमेस्टर, बीबीए रिटेल्स प्रथम सेमेस्टर, एलएलबी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, एमएससी बायोइन्फार्मेटिक्स चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी प्लांट बायोटेक्नोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर, एमएजेएमसी चतुर्थ सेमेस्टर तथा बीएससी कृषि ऑनर्स के अष्टम सेमेस्टर सत्र 2024-25 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा फल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। संवाद