फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Competitions will be held in schools and colleges in Diamond Jubilee celebrations.

डीडीयू : हीरक जयंती समारोह में स्कूल से लेकर कॉलेजों में होंगी प्रतियोगिताएं

Wed, 15 Jan 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Competitions will be held in schools and colleges in Diamond Jubilee celebrations.
गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह में कुलाधिपति होंगी मुख्य अतिथि
विज्ञापन



गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हीरक जयंती समारोह को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इसे व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए विश्वविद्यालय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी समारोह का हिस्सा बनाएगा। इसके लिए गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में विकास खंड स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के महाविद्यालयों, इंटरमीडिएट कॉलेजों और प्राथमिक विद्यालयों में साहित्यिक, सांस्कृतिक और क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कुलाधिपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
प्रतियोगिताओं के लिए जिला मुख्यालय पर एक महाविद्यालय को नोडल घोषित किया जाएगा जो ब्लॉक स्तर के विजेताओं के बीच प्रतियोगिता करा कर जिले का विजेता चुनेगा। तीनों जिलों के विजेताओं की प्रतियोगिता विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी और अंतिम विजेता चुना जाएगा। गोरखपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा। साथ ही तीनों जनपदों के आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता और श्रेष्ठ कार्यप्रणाली के आधार पर उत्कृष्ट केंद्रों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

--
मार्च में होगा पुरस्कार वितरण
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल की प्रेरणा से विश्वविद्यालय अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। हीरक जयंती समारोह केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि समाज के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने का भी एक प्रयास है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी ध्यान केंद्रित करना है। इन्हें फरवरी के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। मार्च के पहले सप्ताह में इनका समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट..
विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह के लिए कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। विश्वविद्यालय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को भी समारोह का हिस्सा बनाएगा। स्कूल और कॉलेजों में भी विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed