{"_id":"688d1ff428b8cbfa64070535","slug":"gorakhpur-news-ddu-administrations-big-decision-in-the-interest-of-20-thousand-students-special-back-exams-will-be-held-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1023358-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 20 हजार छात्रों के हित में डीडीयू प्रशासन का बड़ा निर्णय, होंगी विशेष बैक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 20 हजार छात्रों के हित में डीडीयू प्रशासन का बड़ा निर्णय, होंगी विशेष बैक परीक्षाएं
विज्ञापन
डीडीयू में विशेष बैक परीक्षाओं का रास्ता साफ, पहली बार शुरू हुई व्यवस्था
स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ, चार से भरें परीक्षा फॉर्म
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित में बड़ा निर्णय लिया है। सत्र 2024-25 में स्नातक अंतिम वर्ष में रहे वे विद्यार्थी जिनका प्रथम से लेकर छठवें सेमेस्टर तक किसी भी विषय में बैक लगा है, उनकी स्पेशल बैक परीक्षाएं कराई जाएंगी। डीडीयू से लेकर कॉलेजों तक के करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
डीडीयू प्रशासन ने स्पेशल बैक परीक्षाओं को लेकर शुक्रवार की देर शाम दिशा-निर्देश जारी कर दिए। इसके मुताबिक, एनईपी के तहत प्रवेशित स्नातक अंतिम वर्ष के जो विद्यार्थी किसी भी सेमेस्टर में किसी कारणवश अनुत्तीर्ण हैं, उनकी विशेष बैक परीक्षा के लिए पोर्टल 4 से 10 अगस्त तक खोला जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी इस दौरान निर्धारित शुल्क जमा कर विशेष परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक ने जारी आदेश में कहा है कि कैंपस के छात्रों को खुद की लॉगिन से शुल्क जमा करना होगा। संबद्ध कॉलेजों के अर्ह छात्रों का फॉर्म संबंधित कॉलेज के लाॅगिन पॉसवर्ड से भरा जाएगा।
...
दीक्षांत समारोह के बाद होंगी विशेष परीक्षाएं
विशेष परीक्षाओं का आयोजन दीक्षांत समारोह के बाद किया जाएगा। यानी अगस्त के अंतिम हफ्ते से विशेष परीक्षाएं शुरू होंगी। सभी विशेष परीक्षाएं विश्वविद्यालय परिसर में ही संपन्न कराने की योजना है। कोशिश होगी कि हर दिन चार पालियों में परीक्षाएं कराई जाएं।
विज्ञापन
...
दो सौ से अधिक पेपर की परीक्षाएं
स्नातक अंतिम वर्ष में रहे करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं का किसी न किसी पेपर में बैक लगा है। इसमें करीब 200 से अधिक पेपर की परीक्षाएं होने की उम्मीद हैं।
...
एनईपी की योजना के तहत निर्णय
यूजी अंतिम वर्ष में रहे छात्रों का एक साल बर्बाद न हो, इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एनईपी में प्रावधान है कि यदि किसी छात्र का बैक पेपर लग गया है तो उसे मौका दिया जा सकता है। यह परीक्षा कराना बेहद कठिन काम है लेकिन छात्रों की बड़ी संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
-- -
वर्जन
एनईपी के प्रावधानों के अनुरूप यूजी अंतिम वर्ष के छात्रों की विशेष परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया गया है। इससे करीब 20 हजार छात्रों को लाभ होगा। यूजी अंतिम वर्ष में रहा हर वह विद्यार्थी इसके लिए अर्ह है जिसका किसी भी सेमेस्टर में बैक लगा है।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू