फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Danger of erosion in Barhalganj... Saryu river turned towards Bagha village

Gorakhpur News: बड़हलगंज में कटान का खतरा...बगहा गांव के तरफ मुड़ी सरयू की धारा

Wed, 13 Aug 2025 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Danger of erosion in Barhalganj... Saryu river turned towards Bagha village
डेरवा से बैरियाखास मार्ग पर राप्ती का पानी कम होते जाते राहगीर।
मिट्टी की दरारों के नीचे पानी जाने से नदी कर रही कटान
विज्ञापन

सरयू नदी खतरे के निशान से 75 सेमी ऊपर, 24 घंटे में 20 सेमी नीचे आया पानी
बड़हलगंज। सरयू नदी का जलस्तर कम होने के बीच बगहा गांव पर एक बार फिर कटान का खतरा मंडराने लगा है। गांव के तरफ नदी की धारा मुड़ गई है। जिसके चलते नदी धीरे-धीरे कटान कर रही है। लोग भयभीत हैं। जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे जलस्तर कम होता जाएगा कटान की गति बढ़ती जाएगी।
अभी भी सरयू नदी खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में नदी का जलस्तर 20 सेंटीमीटर घटा है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। क्षेत्र में लोग भयभीत हैं कि नदी कटान कर सकती है। उधर, नदी के दोबारा कटान से सड़क पर झोपड़ी में गुजर बसर करने वाले कटान पीड़ित दीपचंद साहनी, चंद्रावती देवी, सुरेंद्र यादव, सोनू साहनी, बच्ची देवी का कहना है कि नदी की धारा इसी तरफ है। सड़क कटने का डर है। यदि ऐसा हुआ तो हम लोग कहां जाएंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में बाढ़ खंड -2 सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुधांशु सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर नीचे हो रहा है, इससे कटान की संभावना बनेगी। सड़क व बचे आबादी को कटान से रोकने के लिए कार्य चल रहा है। जगह-जगह बचाव टीम कटान रोधी बचाव कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ज्ञानकोल गांव के मुख्य मार्ग से बाढ़ का पानी उतरा

- कोटिया निरंजन, बगहा देवार, बरडीहा, जैतपुर, पटना सहित कई गांव अभी भी बाढ़ से घिरे

चिल्लूपार। बड़हलगंज क्षेत्र में नदियों का जलस्तर कम होने लगा है। मंगलवार को ज्ञानकोल गांव के मुख्य मार्ग से सरयू नदी के बाढ़ का पानी लगभग उतर गया है। हालांकि गांव अभी भी घिरा हुआ है। बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं।
बाढ़ और कटान पीड़ित सड़क पर छप्पर डालकर गुजर-बसर कर रहे हैं। सोमवार से दोनों नदियों का पानी घटने लगा है। क्षेत्र में सरयू नदी की बाढ़ से कोटिया निरंजन, बगहा देवार, बरडीहा, जैतपुर, ज्ञानकोल, पटना, बल्थर, सिधेगौर का एक टोला सहित कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे हैं। हिंगुहार, बिहुआ उर्फ अगिलगौआ, सूबेदार नगर माझा, लखनौरी, खोहिया पट्टी, लखनौरी ,तुर्कवलिया ,पौहरिया, नेतवार पट्टी, गायघाट घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण बाढ़ प्रभावित इलाके के लोग ऊंचे स्थानों पर आश्रय लिए हुए हैं।
प्रशासन की तरफ से मिलने वाली सहायता पर्याप्त न होने से बाढ़ पीड़ित दुखी हैं। लोगों को जलभराव से जलजनित रोग की आशंका बनी हुई है। बगहा गांव के अखिलेश पाल, गंगा पाल, रामलाल, विरेंद्र पाल, गोविंद साहनी, जयनाथ ,गौरी, नवनाथ का कहना है कि प्रशासन की ओर से दिए जाने वाली राहत सामग्री नहीं मिली है। गांव के 85 परिवार सड़क पर डेरा बनाकर रह रहे हैं। पानी कम होने से गांव में कटान की आशंका प्रबल हो गई है।
------
बगहा कटान पीड़ितों में वितरित हुआ राहत सामग्री



बड़हलगंज। तहसील प्रशासन गोला की ओर से बाढ़ प्रभावित गांव बगहा में 235 लोगों में राहत सामग्री वितरित किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार जयप्रकाश लेखपाल नवीन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

-----------
वर्जन

नदियों का जलस्तर घट रहा है। बाढ़ प्रभावित बिहुआ उर्फ अगिलगौआ और बगहा देवार गांवों के 655 लोगों को बाढ़ राहत किट वितरण किया गया है। बाढ़ प्रभावित चार गांव में नाव चल रही है। राजस्वकर्मी बाढ़ क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। बीडीओ बड़हलगंज को निर्देशित किया गया है कि बाढ़ प्रभावित गांवों में फाॅगिंग कराएं।
- अमित कुमार जायसवाल, एसडीएम, गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed