फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Crowds in Bihar-bound trains decreased after noon, while those going to Delhi increased.

Gorakhpur News: दोपहर बाद बिहार वाली ट्रेनों में भीड़ हुई कम, दिल्ली जाने वाली में बढ़ी

Mon, 27 Oct 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Crowds in Bihar-bound trains decreased after noon, while those going to Delhi increased.
वैशाली और बाघ एक्सप्रेस में भीड़ रही ज्यादा, गोरखपुर में आधा खाली हो गई बाघ एक्सप्रेस
विज्ञापन


डॉग स्क्वाॅड टीम के साथ आरपीएफ-जीआरपी ने स्टेशन परिसर व ट्रेनों में की जांच
गोरखपुर। छठ महापर्व शुरू होते ही अब बिहार जाने वाली ट्रेनों में रविवार दोपहर बाद भीड़ कम हो गई। हालांकि सुबह जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ रही जिसे नियंत्रित करने में सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हर कोच के आगे आरपीएफ और जीआरपी मौजूद रही। उधर, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। बम निरोधक दस्ते ने भी ट्रेन और स्टेशन परिसर में संदिग्ध दिखने पर सामान की तलाशी ली।

रविवार को दोपहर तक जाने वाली वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही। दोपहर में चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस आई तो फुट ओवरब्रिज पर भीड़ बढ़ने लगी। पहले से मौजूद आरपीएफ और रेलवे स्टॉफ ने लोगों को आगे बढ़ाकर एफओबी खाली कराया।
विज्ञापन

उधर, होल्डिंग एरिया में भी यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे। जनरल टिकट के लिए मोबाइल टिकटिंग की व्यवस्था की गई है। दोपहर दो बजे होल्डिंग एरिया नंबर दो में 16 टिकट बनाए गए थे। यहां ट्रेन डिस्पले बोर्ड पर ट्रेनों की जानकारी मिल रही थी। बैठने के लिए तख्त लगाए गए थे, जगह कम पड़ी तो लोग नीचे बिछाए गए कॉरपेट पर ही बैठ गए और ट्रेन का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
दोनों लिफ्ट फिर खराब, शनिवार को ही हुई थी मरम्मत
गोरखपुर। प्लेटफॉर्म एक और चार-पांच पर लगा लिफ्ट रविवार को फिर खराब हो गया। दोनाें ही लिफ्ट की मरम्मत शनिवार को हुई थी। लिफ्ट खराब होने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। भीड़ ज्यादा होने के चलते सीढ़ी पर सामान सहित लोगों को धक्का-मुक्की के बीच जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed