फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News : Cool ward built in district hospital, medical college for heat wave patients

Gorakhpur News: हीट वेव के मरीजों के लिए जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में बना कूल वार्ड

Mon, 22 Apr 2024 05:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News : Cool ward built in district hospital, medical college for heat wave patients
गोरखपुर। इस साल गर्मी बड़ा सताएगी। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में इसके लिए कूल वार्ड बनाया है। इसमें एसी व फ्रिज जैसी सुविधा होगी, जिससे लू से पीड़ित मरीजों को उपचार में मदद मिलेगी। जिला अस्पताल में 12 बेड व मेडिकल कॉलेज और एम्स में 15-15 बेड के वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा हर सीएचसी पर भी पांच बेड का कूल वार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीके सुमन ने बताया कि इस बार अधिक गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान है। इसीलिए कूल वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्ड में मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। पैरा मेडिकल स्टॉफ भी तैनात कर दिए गए हैं। इमरजेंसी या ओपीडी में अगर कोई ऐसा मरीज आता है जो हाई ग्रेड फीवर (104 डिग्री सेल्सियस) से पीड़ित है और साथ में उसे बेहोशी या उस जैसी कोई अन्य दिक्कत भी है तो तत्काल इस वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

ये करें उपाय
दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।
अगर बाहर निकलना है तो पूरे शरीर को ढकने वाले हल्के सूती कपड़े पहनें व सिर को ढककर निकलें।
धूप में निकलने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
धूप से बाहर आने पर कुछ देर विश्राम के बाद पानी पीएं।
ओआरएस का पाउडर अपने घर में भी रखें। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी तत्काल पूरी होती है
तेज बुखार होने पर तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed