{"_id":"6653c59840e8599dbb0f3028","slug":"gorakhpur-news-consumption-increased-by-10-percent-in-four-days-power-cuts-again-and-again-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-570843-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार दिन में 10 प्रतिशत बढ़ी खपत, बार-बार गुल हो रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार दिन में 10 प्रतिशत बढ़ी खपत, बार-बार गुल हो रही बिजली
Mon, 27 May 2024 04:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 27 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जैसे-जैसे गर्मी रिकॉर्ड बना रही है, वैसे ही बिजली की खपत में भी रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है। गोरखपुर में पिछले चार दिन में बिजली की खपत में करीब 10 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यहीं कारण है कि गर्मी और ओवरलोड से गर्म हुए तारों के कारण लोकल फॉल्ट बढ़ गया है।
गोरखपुर में शनिवार को 601 एमवीए बिजली की खपत हुई, जो सीजन में सर्वाधिक है, जबकि रविवार को हुई खपत की रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त होगी। चार दिन पहले 22 मई को 552 एमवीए बिजली खपत थी। इसके बाद 23 मई को 340 एमवीए और 24 मई को 583 एमवीए खपत हुई तो 25 मई शनिवार को यह 601 एमवीए तक पहुंच गई।
शहर में बिजली की खपत बढ़ी तो ओवरलोड से ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ गई है। खोराबार क्षेत्र के दिव्यनगर में दिन-रात बिजली की आंख मिचौली जारी है। इसकी वजह यह है कि दिव्यनगर में एक और फीडर बनाकर लोड बांटने का काम नहीं हो पाया है। मेडिकल फीडर के अंतर्गत सेमरा और पथरा क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती हो रही है। राजनगर के रंजीत सिंह ने बताया कि शनिवार की रात में तीन बार बिजली कटी, जबकि रविवार को बिजली बार-बार बिजली गुल होने के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया। विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर के बिछिया आजाद नगर में रात में 12:30 बजे के बाद 40 मिनट बिजली कटी तो लोगों की नींद टूट गई, जबकि सुबह भी बिजली कटौती हुई। क्षेत्र के गामा यादव ने बताया कि बिजली कटौती के कारण लोगों की दिनचर्या खराब हो रही है। सूरजकुंड, बशारतपुर में भी बिजली आती-जाती रही। पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौक पर दोपहर एक बजे बिजली कटौती करके ट्रांसफाॅर्मर शिफ्ट किया गया, इस दौरान लोग गर्मी से बेहाल हो गए। विश्वविद्यालय चौराहे के पास ढीले तारों को कसने के दौरान भी उपभोक्ताओं को गर्मी की मार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता एलबी सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। गर्मी में जहां फॉल्ट हो रहा है, उसकी तत्काल मरम्मत कराई जा रही है।