{"_id":"678c102aba2ee856930bebcf","slug":"gorakhpur-news-construction-of-ayush-university-could-not-be-completed-even-after-three-months-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-813776-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन महीने बाद भी पूरा नहीं हो सका आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण
विज्ञापन
अक्तूबर में मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर महीने भर में काम पूरा करने का दिया था निर्देश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है। जिले के प्रभारी मंत्री रहते सुरेश खन्ना और आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के अलावा मुख्यमंत्री भी निरीक्षण कर चुके हैं। हर बार अफसर जल्द कार्य पूरा करने का आश्वासन देते रहे। मुख्यमंत्री ने महीने भर में काम पूरा करने का निर्देश भी दिया था।
निर्माण कार्य पूरा कब होगा, यह लोक निर्माण विभाग के अफसरों को भी नहीं पता। अभी भी सभागार और मुख्य भवन के कुछ हिस्से में फिनिशिंग का काम बाकी है। निर्माण अपूर्ण होने के चलते ही इसका लोकार्पण नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयास से भटहट ब्लॉक के पिपरी गांव में 52 एकड़ क्षेत्रफल में बन रहे महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले इस विश्वविद्यालय के निर्माण पर करीब दो अरब 67 करोड़ 50 लाख 56 हजार रुपये खर्च होंगे। इस विश्वविद्यालय में आयुष से जुड़े आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा, योग की चिकित्सा पद्धति की पढ़ाई होगी। पहली किश्त के तौर पर 6.11 करोड़ रुपये शिलान्यास के साथ ही मिल गए थे। बाकी किश्तें भी समय से मिल गईं, लेकिन निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
--
कार्यदायी संस्था पर भी हो चुकी है कार्रवाई
आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण में लापरवाही बरतने पर लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य करा रही एजेंसी पर 2.10 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद कार्य में तेजी आने की संभावना थी, लेकिन अभी स्थिति वही है। इसे पिछले साल सितंबर में पूरा होना था। अक्तूबर में मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया तो काफी काम अधूरा था। सीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्य को एक माह में पूरा कराने को कहा था। इसके बाद जिला प्रशासन ने समीक्षा करते हुए दिसंबर में हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया था। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वितीय के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि अभी प्रशासनिक भवन और सभागार में निर्माण चल ही रहा है। कार्य कब तक पूरा होगा, इसकी जानकारी मुख्यालय से मिल सकती है।