{"_id":"680fd10af8a9d3b4f90fc6d7","slug":"gorakhpur-news-commissioner-angry-over-slow-progress-in-construction-of-overbridgessalary-of-xen-of-setu-nigam-stopped-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-917697-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ओवरब्रिजों के निर्माण की धीमी प्रगति पर कमिश्नर नाराज..सेतु निगम के एक्सईएन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ओवरब्रिजों के निर्माण की धीमी प्रगति पर कमिश्नर नाराज..सेतु निगम के एक्सईएन का वेतन रोका
विज्ञापन
कमिश्नर ने निर्माणाधीन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश
भूमि अधिग्रहण, रजिस्ट्री व पेड़ कटाई और विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्यों में आने वाली बाधाओं को निस्तारण करने का निर्देश
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने जिले में चल रहे सड़कों के चौड़ीकरण व पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान पुल-ओवरब्रिजों का कार्य सुस्त होने पर सेतु निगम के अफसरों को चेतावनी दी है। कारण बताओ नोटिस जारी करने आदेश देते हुए एक्सईएन का वेतन रोकने का भी आदेश दिया है। सड़क निर्माण से संबंधित अफसरों को भूमि अधिग्रहण, रजिस्ट्री व पेड़ कटाई और विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्यों में आने वाली बाधाओं को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने संबंधित विभागों में कार्यों में शिथिलता बरतने वाले कांटैक्टर्स को ब्लैक लिस्ट करने का भी निर्देश दिया।
आयुक्त सभागार में जनपद में संचालित 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की परियोजनाओं के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए गए। बैठक में सेतु निगम के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक्सईएन से स्पष्टीकरण लेने और अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय की समीक्षा करते हुए समस्त कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान एनएचएआई, यूपी राजकीय निर्माण निगम, सीएनडीएस, पीडब्ल्यूडी, जल निगम तथा अन्य विभागों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में डीएम कृष्णा करुणेश, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी, एडीएम (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (सदर) मृणाली अविनाश जोशी सहित कई अफसर मौजूद रहे।