{"_id":"67f183892e5e60840d0f2df5","slug":"gorakhpur-news-cm-will-inaugurate-gidas-distillery-today-will-go-to-mmmut-tomorrow-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-893193-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम आज करेंगे गीडा की डिस्टीलरी का शुभारंभ, कल एमएमएमयूटी जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम आज करेंगे गीडा की डिस्टीलरी का शुभारंभ, कल एमएमएमयूटी जाएंगे
विज्ञापन
शाम साढ़े तीन बजे होगा डिस्टीलरी का शुभारंभ, एमएमएमयूटी में सुबह होगा आयोजन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर बाद गीडा क्षेत्र के भीटी रावत के पास बने केयान डिस्टीलरी का उदघाटन करेंगे। 1200 करोड़ रुपये से बनी इस डिस्टीलरी में करीब चार हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। इसके अलावा सोमवार को सीएम एमएमएयूटी में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
गीडा में बनी केयान डिस्टीलरी के उदघाटन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को गीडा सीईओ अनुज मलिक, एसीईओ आरडी पांडेय और एसडीएम अनुपम मिश्र ने तैयारियों का जायजा लिया। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को 91.22 करोड़ रुपये की कुल 13 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इसमें 1357.25 लाख की कुल सात परियोजनाओं का लोकार्पण और 7765.67 लाख की छह परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसमें शासन की ओर से 4797.98 लाख रुपये की लागत से 528 छात्र क्षमता के एसी हॉस्टल और 863.16 लाख की लागत से बनने वाले परीक्षा भवन का शिलान्यास भी शामिल है। विश्वविद्यालय परिसर में सात अप्रैल को सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। वे नए चयनित 20 एसोसिएट प्रोफेसर और 56 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।