फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chief Minister prayed for the welfare of the people by performing Havan-Pujan

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री ने हवन-पूजन कर की लोकमंगल की कामना

Sun, 06 Apr 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chief Minister prayed for the welfare of the people by performing Havan-Pujan
गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार सीएम ने नवरात्र अष्टमी तिथि पर किया हवन
विज्ञापन

आज नवमी की तिथि पर सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन
गोरखपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में मां महागौरी की पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठ की परंपरा के अनुसार हवन व आरती के साथ मुख्यमंत्री ने अनुष्ठान पूर्ण किया और मां जगतजननी से प्रदेशवासियों के मंगल की प्रार्थना की। रविवार को दिन में 11 बजे नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद मुख्यमंत्री देवी स्वरूपा कन्याओं का पांव पखारकर उनका पूजन करेंगे। उन्हें भोजन कराने के साथ दक्षिणा व उपहार भी प्रदान करेंगे।
चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन से गोरखनाथ मंदिर में देवी आदिशक्ति भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना का क्रम जारी है। शनिवार को गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र की अष्टमी तिथि पर रात में मां महागौरी की विधि-विधान से आराधना की। इसके बाद उन्होंने गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार अष्टमी का हवन किया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ महाष्टमी की आराधना पूर्ण हुई। आनुष्ठानिक कार्य गोरक्षपीठ के पुरोहितों व आचार्यों के साथ वेदपाठी विद्यार्थियों ने संपन्न कराया। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ समेत कई साधु-संत मौजूद रहे।
विज्ञापन


..............

नशा के खिलाफ जागरूकता वाहनों को रवाना करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर से नशा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जागरूकता वाहन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed