फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chhath Mata's blessings... Uncle and niece reached the ghat by lying down.

Gorakhpur News: छठ माता की हुई कृपा...लेटकर घाट पहुंचे मामा-भांजी

Tue, 28 Oct 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chhath Mata's blessings... Uncle and niece reached the ghat by lying down.
हुमायुंपुर से लेट कर पहुंचे गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर
विज्ञापन


गोरखपुर। छठ माता की कृपा से 19 साल पहले चार बेटियों की मां शारदा देवी को पुत्र हुआ तो उन्होंने हर साल कोसी भरने का संकल्प लिया। विगत दो साल से शारदा का पुत्र अभिषेक शाह निर्जल व्रत रहकर लेटकर छठ घाट जा रहा है। सोमवार को अभिषेक अपनी भांजी काशू के साथ हुमायुंपुर से लेटकर पहुंचे गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर घाट पहुंचे तो देखने वालों ने काफी सराहना की।

हुमायुंपुर उत्तरी निवासी 19 वर्षीय अभिषेक शाह व छह साल की उनकी भांजी काशू सोमवार को हुमायुंपुर उत्तरी स्थित अपने घर से लेटकर छठ घाट जा रहे थे। अभिषेक शाह ने बताया कि उनकी चार बड़ी बहनें हैं। मां ने छठ माता से मन्नत मांगी थी कि बेटा होगा तो वह छठ व्रत करेगा व लेटकर घाट तक जाएगा। 19 साल पहले अभिषेक का जन्म हुआ। 17 साल की उम्र से ही अभिषेक छठ घाट लेटकर जाने लगा और निर्जल व्रत रहकर पूजा-अर्चना करने लगा।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि छठ माता के प्रति हमारी आस्था देखते हुए छह साल की भांजी काशू भी इस साल से घाट तक लेटकर जाना शुरू किया है। अभिषेक शाह की मां शारदा देवी बताती हैं कि उनकी चार बेटियों के बाद छठ माता की कृपा से अभिषेक हुआ। उस समय से वह हर साल कोसी भरती हैं। मन्नत के अनुसार, अभिषेक जब 17 साल का हुआ तबसे वह लेटकर छठ घाट जाता है। उनका कहना था कि हमारा यही एक सहारा है। पति की वर्ष 2018 में हादसे में मौत हो गई। तबसे बेटियां सहारा बनीं। अब बेटा कुछ कर ले इसकी कामना छठ माता से करते हैं। छठ माता की कृपा हम पर हुई है इसलिए आस्था के साथ छठ व्रत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed