फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chhath festival: There will be route diversion in the city today and tomorrow

छठ महापर्व : आज और कल शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

Thu, 07 Nov 2024 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chhath festival: There will be route diversion in the city today and tomorrow
गोरखपुर। छठ महापर्व पर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से रात आठ बजे और देर रात दो बजे से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। इस दौरान विभिन्न जगहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान आपातकालीन वाहन, तीर्थ यात्री और अन्य इमरजेंसी वाहनों को आवागम में रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन


इस तरह से रहेगा शहर में रूट डायवर्जन
- लखनऊ-संतकबीरनगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहन बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक और रात में दो बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक नौसड़ से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां फोरलेन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वाराणसी-आजमगढ़, मऊ व बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन बाघागाड़ा से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन रामनगर-कड़जहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- कुशीनगर से गोरखपुर की तरफ आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर कड़जहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश पर रोक रहेगी।
- देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर कड़जहां फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।
- रोडवेज बस, ऑयल टैंकर, गैस टैंकर, दुग्ध वाहन और अन्य राजकीय वाहन विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग से असुरन चौराहा, खजांची चौराहा होते हुए स्पोर्ट कॉलेज चौराहा से रामनगर तिराहा, इंडस्ट्रीयल एरिया मोड़ से होकर बरगदवां तिराहे से फरेंदा और सोनौली की ओर जाएंगे।
- फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ भारी वाहन नहीं आएंगे। ये वाहन बरगदवां चौराहा से इंडस्ट्रीयल एरिया मोड़, रामनगर चौराहा से स्पोर्ट कॉलेज खजांजी चौराहा से असुरन चौराहा, कौवाबाग मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया और कुशीनगर की ओर जाएंगे।
----
यहां से चलेंगी बसें
- गोरखपुर बस अड्डा से लखनऊ व वाराणसी की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों को पैडलेगंज व मोहद्दीपुर चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन देवरिया बाईपास रोड से रामनगर कड़जहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।

- नौसड़ चौराहा से टीपीनगर चौराहा की तरफ भारी वाहन और बसों के आने पर रोक रहेगी। इन वाहनों को बाघागाड़ा से रामनगर कड़जहां और कालेसर होते हुए भेजा जाएगा।
----
इस रास्ते पर नहीं जा सकेंगे वाहन
- लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौराहा तक चार पहिया वाहन, ऑटो और ई रिक्शा के आने जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
- फलमंडी चौराहा से राजघाट पुल की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed