फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cheriyan accident: If the injured had received timely treatment, their lives could have been saved

चेरियां हादसा: घायलों को समय से इलाज मिलता तो शायद बच जाती जान

Sun, 11 May 2025 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cheriyan accident: If the injured had received timely treatment, their lives could have been saved
बेलीपार के चेरियां गांव में शुक्रवार को दूसरे गांव के प्रधान की कार से कुचलकर दो युवकों की मौत का मामला
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन दुखी, मामले को रफा दफा करने की जता रहे आशंका
गोरखपुर। बेलीपार क्षेत्र के चेरियां गांव में शुक्रवार को पड़ोसी गांव के ग्राम प्रधान की कार से कुचलकर दो युवकों की मौत के मामले में घरवालों ने इलाज में कमी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद कार चालक व उसमें सवार लोगों ने यदि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया होता तो शायद युवकों की जान बच जाती। लेकिन ऐसा करने के बजाय आरोपी पूरे मामले को रफा दफा करने में जुट गए। उधर समुचित इलाज नहीं मिलने से दोनों की मौत हो गई।
पीड़ित पक्ष के लोग इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी असंतोष जता रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की। आरोपी ग्राम प्रधान मामले को रफा दफा कराने की कोशिश में लगा है। चेरियां निवासी उपेंद्र निषाद (20) और सागर कन्नौजिया (20) की गांव की सड़क पर शुक्रवार को पड़ोसी गांव के प्रधान की कार से कुचलकर मौत हो गई थी। मृतक उपेंद्र निषाद के पिता उदयभान निषाद का आरोप है कि घटना के बाद घायल काफी देर तक वहीं तड़पते रहे। जबकि, कार छोड़कर प्रधान समेत बैठे तीन अन्य लोग भाग गए थे। अगर समय से इलाज हुआ होता तो शायद जान बच जाती। वहीं बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह का कहना है कि हादसे से संबंधित धारा में केस दर्ज कर कार को सीज कर दिया गया है। जांच कर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दोनों दोस्तों का साथ में किया दाह संस्कार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम को दोनों दोस्तों का शव गांव पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। कोई अपने आंसू को नहीं रोक पाया। देर शाम गांव के पास ही दोनों दोस्तों का एक ही साथ दाह संस्कार किया गया। इस दौरान बेलीपार पुलिस भी वहां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सागर के पिता का इंतजार कर रहा परिवार
इस घटना में मृत दूसरे युवक सागर के पिता हौसिला शनिवार को भी घर नहीं पहुंचे थे। परिवार के लोग उनका इंतजार करते रहे। पिता हौसिला दूसरे प्रदेश में रहकर पेंट पालिश का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed