{"_id":"671ab62c9cf51530d905ff47","slug":"gorakhpur-news-case-against-nine-accused-who-attacked-police-three-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-727102-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस पर हमला करने वाले नौ आरोपियों पर केस, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस पर हमला करने वाले नौ आरोपियों पर केस, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
कैंपियरगंज। गोपालगंज उर्फ हरनामपुर भरोहिया टोला में बुधवार रात दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में कांस्टेबल बबलू यादव की तहरीर पर नौ नामजद समेत अज्ञात लोगों पर बृहस्पतिवार को विभिन्न धाराओं में कैंपियरगंज थाने में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने हमला करने के मुख्य आरोपी की मां और दो बहनों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।
मालूम हो कि बुधवार रात गोपालगंज उर्फ हरनामपुर भरोहिया टोला में शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी राहुल निषाद को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला बोल दिया था, जिसमे सिपाही अजीत और प्रशिक्षु एसआई सचिन का सिर फट गया था। इस मामले में कांस्टेबल बबलू यादव ने राहुल निषाद, प्रियंका, प्रीति, जनार्दन, रवि, शनि, विकास, गिरजा देवी समेत अन्य को आरोपी बनाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने राहुल की मां कौशल्या, बहन प्रीति व प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी राहुल पर इससे पहले भी चार केस दर्ज हैं। इस घटना के बाद राहुल को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें छापा मार रही हैं। वहीं गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। आरोपी के घर पर ताला लटका है।
विज्ञापन
सड़क पर बना दी थी दीवार
पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल और उसके पिता ने तीन माह पूर्व घर के सामने सड़क पर ही दीवार चलवा दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया था। इस बात से भी आरोपी नाराज था।
घटना के बाद पीड़िता के घर चढ़ गया आरोपी
जानकारी के अनुसार बुधवार रात पुलिस पर हमले के बाद आरोपी राहुल ने परिवार के साथ दुष्कर्म पीड़िता के घर धावा बोल दिया था। वहां जाकर केस वापस लेने की धमकी दी। उसके बाद से पीड़िता के परिवार के लोग दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की है।
-- -- -- -- -- -- -
कोट-
इस घटना में घायल एसआई अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। सिपाही का इलाज अभी चल रहा है। आरोपियों पर केस दर्ज कर तीन की गिरफ्तारी हो गई है। बहुत जल्द सभी आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी