{"_id":"6714461b8c7797898a07cd07","slug":"gorakhpur-news-case-against-contractor-in-gorakhnath-police-station-action-against-engineers-looms-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-721373-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ थाने में ठेकेदार पर केस, अभियंताओं पर कार्रवाई की लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ थाने में ठेकेदार पर केस, अभियंताओं पर कार्रवाई की लटकी तलवार
विज्ञापन
गोरखपुर। वार्ड नंबर 16 दिग्विजयनगर में आठ माह पुरानी सड़क को उखाड़ने वाली फर्म मेसर्स अंबुजा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर (ठेकेदार) प्रवीण कुमार उपाध्याय पर गोरखनाथ थाने में शनिवार को केस दर्ज हो गया। अधिशासी अभियंता अमरनाथ की तहरीर पर पुलिस ने लोक संपत्ति क्षति एवं निवारण अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया। मामले में नगर निगम के अभियंताओं पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
तहरीर में अधिशासी अभियंता ने आरोप लगाया कि 187-बी रामजानकीनगर, बशारतपुर निवासी मेसर्स अम्बुजा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर प्रवीण कुमार उपाध्याय ने 16 अक्तूबर की रात बिना किसी सूचना के दिग्विजयनगर में आठ महीने पहले बनी सीसी सड़क को उखाड़ कर मलबा उठा लिया। स्थानीय पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने इसकी सूचना दी। सड़क का निर्माण फरवरी में मेसर्स जितेंद्र सिंह, ठेकेदार ने कराया था। सड़क निर्माण का भुगतान भी नगर निगम की ओर से नहीं किया गया था।
--
जेई राजकुमार ने दोनों बार सड़क का तैयार किया था प्रस्ताव
मामले संज्ञान में आने के बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने इसमें कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को गोरखनाथ थाने में ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर दी गई। वहीं, मुख्य अभियंता संजय चौहान की जांच रिपोर्ट पर सहायक अभियंता शैलेष कुमार, अवर अभियंता राजकुमार, अधिशासी अभियंता अमरनाथ और अवर अभियंता विवेकानंद को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। शैलेष कुमार और राजकुमार को सस्पेंड करने के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। वहीं, अमरनाथ और विवेकानंद का जवाब भी संतोषजनक नहीं मिला तो दंडात्मक कार्रवाई होगी। जांच में यह पाया गया कि जेई राजकुमार ने ही दोनों बार सड़क का प्रस्ताव तैयार किया था। इसके साथ ही जेई विवेकानंद और सहायक अभियंता शैलेष कुमार के साथ अधिशासी अभियंता अमरनाथ की ही देखरेख में दोनों ही बार सड़क का प्रस्ताव पास हुआ और निर्माण कार्य हुआ। सूत्रों की मानें तो निगम के अभियंताओं को सड़क तोड़े जाने की पहले से जानकारी थी।
विज्ञापन
-
पार्षद की सतर्कता से पकड़ में आया मामला
दिग्विजयनगर में 24 दिसंबर 2022 विनोद शाह के मकान से बलवंत के मकान तक सीसी सड़क बनाने का ठेका मेसर्स जितेंद्र सिंह कांट्रेक्टर को मिला था। लेकिन निगम सदन में पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने समय सीमा खत्म होने के बाद भी सड़क न बनाने का मुद्दा उठाया। ठेकेदार को काली सूची में डाल दिया गया। लेकिन बाद में उसने फरवरी 2024 में 13 लाख रुपये की 120 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण पूरा कर दिया। बाद में इसी सड़क को मिलाते हुए वार्ड संख्या 74 संत झूले लाल नगर से त्वरित योजना में टेंडर कर सितंबर में काम मेसर्स अंबुजा कंस्ट्रक्शन को सौंप दिया गया। पार्षद ऋषि मोहन ने कहा कि इसी सड़क पर जलनिगम सीवर लाइन डाल रहा है। इसके बाद वह सड़क का निर्माण भी करता। अब सड़क उखड़ गई है तो इससे नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है।
-
बॉक्स...
जलनिगम ने शुरू किया सीवर कनेक्शन का काम
सड़क उखड़ने के बाद शनिवार को जलनिगम नगरीय ने सुबह से ही पूर्व में डाली गई सीवर लाइन पर चेंबर बनाने का काम शुरू कर दिया। पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। जलनिगम के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि चेंबर बनाने का काम जल्द से जल्द पूरा कर हाउस कनेक्शन के चेंबर और कनेक्शन देने का काम भी इसी हफ्ते में पूरा हो जाएगा।