{"_id":"67c756c1a578f3449507d97e","slug":"gorakhpur-news-businessman-brother-troubled-by-anonymous-letter-love-jihad-network-investigated-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-860173-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गुमनाम पत्र से परेशान हुए व्यापारी भाई, लव जिहाद के नेटवर्क की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गुमनाम पत्र से परेशान हुए व्यापारी भाई, लव जिहाद के नेटवर्क की हुई जांच
विज्ञापन
राजघाट क्षेत्र का मामला, जांच में गलत मिली शिकायत
गोरखपुर। शहर के एक व्यापारी परिवार को गुमनाम पत्र ने परेशान कर दिया है। एक अंजान शख्स ने जनवरी में शासन स्तर पर शिकायत किया कि राजघाट इलाके के शेषपुर में रहने वाले चार भाई लव जिहाद का नेटवर्क चला रहे हैं और वह आतंकी गतिविधियों में संलिप्त हैं। पुलिस मुख्यालय से पत्र आने के बाद महकमे में हलचल मच गई। चारों भाइयों की जांच करने पर शिकायत गलत निकली है।
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शिकायतकर्ता ने पत्र में अपनी पहचान छिपाई। उस पत्र में न तो नाम-पता लिखा था, न ही कोई संपर्क नंबर दिया। पत्र में राजघाट क्षेत्र में रहने वाले चार भाइयों के नाम लेकर उन पर ‘लव जिहाद’ का संगठित नेटवर्क चलाने और देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने चारों भाइयों की पड़ताल की, तो सच्चाई शिकायत के बिल्कुल विपरित निकली। इसमें पता चला कि चारों भाई व्यापारी हैं और अलग-अलग रहते हैं। पुलिस ने उनके पिछले रिकाॅर्ड खंगाले, रिश्तेदारों, कारोबार और सामाजिक गतिविधियों की भी गहन जांच की। कहीं भी उनका कोई आपराधिक रिकाॅर्ड नहीं मिला।