{"_id":"6876adf623a013f980090b4d","slug":"gorakhpur-news-broken-electric-wire-not-repaired-teenager-dies-due-to-electric-shock-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1004284-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ठीक नहीं किया बिजली का टूटा तार, करंट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ठीक नहीं किया बिजली का टूटा तार, करंट से किशोर की मौत
विज्ञापन
सहजनवां इलाके का मामला, परिजनों ने लाइनमैन पर लगाया रुपये मांगने का आरोप
सहजनवां (गोरखपुर)। ग्राम पंचायत सेमरा में मंगलवार को हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से अयान (17) की मौत हो गई। किशोर के परिजनों का आरोप है कि टूटे तार को सही करने आए बिजलीकर्मी ने 500 रुपयों की मांग की थी। नहीं देने पर आपूर्ति नहीं जोड़ी, जिससे करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद लोगों ने हंगामा कर विभाग के प्रति आक्रोश भी जताया।
सहजनवां थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी मोहम्मद शरीफ के घर के सामने बिजली का पोल लगा है। पोल से ही केबल के जरिए कनेक्शन जुड़ा हुआ है। करीब चार दिन पहले तार बीच में कहीं से कट गया। इसके बाद जुड़ियान स्थित विद्युत उपकेंद्र पर जाकर लिखित शिकायत की। शिकायत के बाद मंगलवार को लाइनमैन सीढ़ी लेकर शरीफ के घर पहुंचे थे। आरोप है कि तार जोड़ने के एवज में लाइनमैन ने कुछ रुपयों की मांग की। लेकिन शरीफ ने मना कर दिया। इसके बाद लाइनमैन सीढ़ी को उसी तरह से वहीं छोड़ कर चले आए। इसी दौरान शरीफ का बड़ा बेटा अयान किसी कार्य से छत पर गया था। टूटे केबल पर पैर पड़ने से वह करंट की चपेट में आ गया।
उसके चिल्लाने पर परिजन पहुंचे और इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। शरीफ के चार पुत्री और दो पुत्रों में अयान सबसे बड़ा था। कस्बा स्थित एक निजि स्कूल में कक्षा हाईस्कूल में पढ़ता था। घटना के बाद हलका लेखपाल जितेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचकर आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। एसओ महेश चौबे ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
कोट
आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर लाइनमैन को निर्देशित कर मौके पर भेजा गया था। आपूर्ति प्रभावी थी या नहीं, इसकी जानकारी किसी पक्ष की तरफ से नहीं दी गई थी। ये घटना बेहद दुखद है। आरोप के आधार पर मामले की जांच के लिए अधिकारियों से अनुरोध किया जाएगा। लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की संस्तुति भी की जाएगी।
वीके मल्ल, एसडीओ सहजनवां