फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Body of a teenager found hanging from a neem tree in Rajghat area

Gorakhpur News: राजघाट क्षेत्र में नीम के पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव

Fri, 02 May 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Body of a teenager found hanging from a neem tree in Rajghat area
किराए के घर में रहता है महराजगंज का परिवार
विज्ञापन

गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के बनकटी चक में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे 16 वर्षीय किशोरी का शव घर से सटे नीम के पेड़ से लटका मिला। इसकी पहचान निशा (16) के रूप में हुई। महराजगंज जिले की रहने वाली निशा मां के साथ बनकटी चक मोहल्ले में किराए पर रहती थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर राजघाट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

महराजगंज जिले के पुरंदरपुर स्थित लक्ष्मीपुर गांव में रहने वाले जुगाली मौर्य मुंबई में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी माया देवी झाडू-पोछा कर परिवार की जीविका चलाती हैं। बनकटी चक मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर अपनी पांच बेटियों के साथ रहती हैं। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे माया की 16 वर्षीय बेटी निशा का शव घर से सटे नीम के पेड़ की डाल से लटकता मिला। जानकारी होने पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे राजघाट थानेदार ने शव को नीचे उतारा। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। रात के समय घरवालों से निशा की कुछ कहासुनी हुई थी। फिलहाल हर पहलुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed