{"_id":"683ca4f66315e136f107196b","slug":"gorakhpur-news-bike-got-stuck-in-the-bonnet-after-colliding-with-the-car-the-bike-caught-fire-due-to-a-spark-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-957243-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार से टकरा कर बोनट में फंसी बाइक, चिंगारी से बाइक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार से टकरा कर बोनट में फंसी बाइक, चिंगारी से बाइक में लगी आग
विज्ञापन
रामगढ़ताल रोड के पास हुई घटना, युवक का हाथ टूटा
बाइक में आग लगने के बाद रामगढ़ताल रोड पर आधे घंटे के लिए आवागमन हुआ ठप
गोरखपुर। शहर के रामगढ़ताल रोड के पास रविवार की शाम पैडलेगंज की ओर जा रही बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बोनट में फंसकर लगभग 50 मीटर तक घिसटती चली गई। घर्षण से उठी चिंगारी से बाइक में आग लग गई। संतकबीरनगर जिले के रहने वाले बाइक सवार छात्र ने किसी तरह भागकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन उसका हाथ फैक्चर हो गया। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा।
संतकबीरनगर जिले के लहुरा गांव निवासी अवि प्रताप त्रिपाठी शहर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। रविवार शाम 5:30 बजे वह अपनी बाइक से पैडलेगंज की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कुनराघाट की दिशा से आ रही एक कार से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद कार की बोनट में बाइक फंस गई। अवि ने तत्काल बाइक छोड़ दी और किसी तरह सड़क किनारे भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पैडलेगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलवाया। करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। छानबीन में पता चला कि हादसे में शामिल कार रामगढ़ताल के इंद्रानगर निवासी सुधीर यादव के नाम पर पंजीकृत है। कैंट थाना पुलिस ने बाइक व कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।