{"_id":"67c75802a49f58ca38006a1e","slug":"gorakhpur-news-before-holi-the-way-to-go-from-platform-two-to-one-will-open-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-860171-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: होली के पहले खुल जाएगा प्लेटफॉर्म दो से एक तक जाने का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: होली के पहले खुल जाएगा प्लेटफॉर्म दो से एक तक जाने का रास्ता
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने नए भवन के पिलर का काम तेज कराया
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो से एक पर जाने वाले रास्ते को होली के पहले खोलने की तैयारी है। स्टेशन के पुनर्विकास के तहत बन रहे नए भवन के लिए पिलर का काम पूरा हो गया है। उखाड़े गए प्लेटफॉर्म को समतल कर इसे आने-जाने लायक बनाया जाएगा। ताकि होली में प्लेटफॉर्म तक जाने में लोगों को सहूलियत हो जाए।
छठ के बाद दिसंबर में रेल प्रशासन ने प्लेटफॉर्म दो से एक पर जाने के लिए रास्ता को जीआरपी थाने के पास बंद कर दिया था। इसके बाद से ही यात्रियों को दिक्कतें होने लगीं। उन्हें एक किमी दूरी तय करके कैब-वे के रास्ते जाना पड़ रहा था। इसके बाद रेल प्रशासन ने जीआरपी थाने के आगे सर्कुलेटिंग एरिया की ओर से ही एक ही वैकल्पिक रास्ता बना दिया। अब होली में ज्यादा ट्रेनें चलानी है और भीड़ भी ज्यादा होगी। इसे देखते हुए काम को तेजी से कराया जा रहा है। रेल प्रशासन के मुताबिक, सप्ताह भर काम पूरा कराकर प्लेटफॉर्म को ठीक करा दिया जाएगा।