{"_id":"687aa52e9466ca306901d3ca","slug":"gorakhpur-news-became-close-to-a-handicapped-person-first-extorted-money-then-got-the-land-registered-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1007426-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिव्यांग से नजदीकी बना पहले रुपये हड़पे, फिर जमीन का कराया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिव्यांग से नजदीकी बना पहले रुपये हड़पे, फिर जमीन का कराया बैनामा
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
कैंपियरगंज। थानाक्षेत्र के धरमपुर निवासी युवक ने गांव के दिव्यांग (दृष्टि बाधित) से दोस्ती की। इसके बाद उसके रुपये, डीजे साउंड हड़प लिए। फिर उसके जमीन का बैनामा करा लिया। जानकारी के बाद पीड़ित ने युवक की शिकायत कैंपियरगंज थाने में की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित दृष्टिबाधित रामआशीष ने पुलिस को बताया कि पिछले साल गांव के एक युवक ने उन्हें विश्वास में लिया। इसके बाद जीविकोपार्जन के लिए कुछ जमीन बेचवा कर तीन लाख रुपये कीमत का डीजे साउंड सिस्टम खरीदवाया। फिर उसे अपने पास रख लिया। इसके बाद आधार कार्ड अपडेट कराकर किसान सम्मान निधि दिलवाने का झांसा देकर फरवरी माह में तहसील ले गया। जहां शिवलहिया निवासी अपनी सास के नाम से जमीन का बैनामा करा लिया। इसके बाद वह चार माह तक अपने घर में रखा। उस दौरान बैंक से एक पत्र आया जिसमें दो बार में एक लाख रुपये निकालने की बात कही गई थी। जानकारी के बाद रामआशीष ने इसकी शिकायत थाने में की। थानाप्रभारी राकेश कुमार रोशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।