{"_id":"66f4a95d753d698a760599b8","slug":"gorakhpur-news-be-careful-if-you-lose-attention-on-gorakhpur-varanasi-four-lane-you-will-become-victim-of-accident-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-697011-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सावधान! गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर ध्यान हटा तो हो जाएंगे दुर्घटना के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सावधान! गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर ध्यान हटा तो हो जाएंगे दुर्घटना के शिकार
Thu, 26 Sep 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। वाराणसी को जोड़ने वाला फोरलेन सड़क बनने के साथ ही उजड़ने लगी है। गोरखपुर से बड़हलगंज तक करीब 50 किलोमीटर दूरी तक सड़क बदहाल है। गाड़ी चलाते समय ध्यान हटा तो दुर्घटना के शिकार हो जाएंगे। इस रूट पर छह से सात जगह पर डायवर्ट कर सड़क को तोड़ कर बनाने का काम किया जा रहा है।
गोरखपुर-वाराणसी रोड पर बेलीपार के पास सड़क टूट गई है। बुधवार की दोपहर 12 बजे सड़क को सही करने के रास्ता घेर कर सीमेंट काटने का काम किया जा रहा था। सीमेंट की सड़क को काटने के लिए मजदूर मशीन का इस्तेमाल कर रहे थे। इस बीच बाइक से जा रहे मेहरौली के अशोक सिंह ने कहा कि यह सड़क कब बनी और कब उजड़ने लगी पता ही नहीं चला। वहां से आगे बढ़ने पर कसिहार, भलुआन, मझगांवा, गगहा, चौतीसा गांव के पास सड़क डायवर्ट कर काम किया जा रहा था। मझगांवा के पास सिमेंट को बड़े-बड़े टुकड़े को काट कर निकाला गया है। एक रूट को आधे से अधिक तक डायवर्ट किया गया है। इसके चलते लोगों को चालक वाहन की रफ्तार धीमा कर आगे बढ़ा रहे हैं। पास में ही गोरखपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे सोनइचा गांव निवासी अखिलेश ने बताया कि इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने से जल्द टूट गई।
-- --
वर्ष 2016 में हुआ था शिलान्यास
गोरखपुर से वाराणसी तक फोरलेन का शिलान्यास 16 अक्तूबर 2016 को हुआ था। वर्ष 2019 तक काम पूरा कराने की बात कही गई, लेकिन अभी अब काम पूरा नहीं हो पाया है। बड़हलगंज के पास सरयू नदी पर एक लेन पर 1250 मीटर लंबे पुल का निर्माण का कार्य अभी चल रहा है।
विज्ञापन
-- -
वर्जन...
गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन की टूटी सड़क को सही करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। काम कराया जा रहा है। जल्द काम पूरा करा लिया जाएगा।
ललित प्रताप पाल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई