{"_id":"66f879cd247760ce9d03b624","slug":"gorakhpur-news-banyan-tree-fell-on-house-during-rain-person-died-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-699399-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बारिश में घर पर गिरा बरगद का पेड़, व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बारिश में घर पर गिरा बरगद का पेड़, व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
बेलघाट। रापतपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक घर पर तेज बारिश की वजह से 100 साल पुराना बरगद का पेड़ गिर गया। जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति और दो बकरियाें की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बेलघाट पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रापतपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे 100 साल पुराना बरगद का पेड़ घर पर गिरा। पेड़ गिरने से घर के अंदर सो रहे खोदन (40) की मौत हो गई। अंदर दो बकरियां भी थीं, जिनकी मौत हो गई। मृतक खोदन दिल्ली में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करता था। जो पांच दिन पहले गांव आया था। मृतक के परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।