फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Bandh built on farmers' land, demand for action

Gorakhpur News: काश्तकारों की जमीन पर बना दिया बंधा, कार्रवाई की मांग

Mon, 27 May 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Bandh built on farmers' land, demand for action
गोरखपुर। रामगढ़ताल के किनारे बनने वाला रिंग रोड काश्तकारों के पेंच में फंसता नजर आ रहा है। दो दिन पहले काश्तकारों ने मुख्यमंत्री के साथ गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष को प्रार्थनापत्र देकर पूर्व में बने बंधे को धोखे से उनकी जमीन पर बनने की जानकारी दी। उन्होंने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के साथ रिंग रोड निर्माण के लिए उन्हें मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


जीडीए ने रामगढ़ताल के किनारे रिंग रोड बनाने का प्रस्ताव किया है। मोहद्दीपुर में आरकेबीके के पास से पैडलेगंज तक रिंग रोड का काम अंतिम चरण में है, लेकिन कुनराघाट से सहारा इस्टेट के पास देवरिया बाइपास रोड तक बनने वाले करीब चार किलोमीटर लंबे रिंग रोड का काम अधर में नजर आ रहा है।
विज्ञापन

पिछले माह जीडीए की टीम काम कराने पहुंची तो काश्तकारों के विरोध के चलते उन्हें वापस जाना पड़ा। दो दिन पहले झारखंडी आवास बचाओ समिति के अध्यक्ष बृजपाल सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री और जीडीए अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि रामगढ़ताल में जमीन पर बांध बनाकर रामगढ़ताल को संरक्षित करते हुए उसका सुंदरीकरण करना था, लेकिन रामगढ़ताल के आरजी में बंधा न बनाकर महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 1 व रामगढ़ताल के व्यक्तिगत आरजी में जो की संक्रमणि भूमिधरी वहां के काश्तकारों की है, उसमें बांध बना दिया गया। अब जो जमीन धोखे से ले ली गई उसका और जो जमीन अभी रिंग रोड के लिए लेने का प्रयास किया जा रहा है, उसका मुआवजा देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed