{"_id":"68ab7d6fe5d8200e2708918a","slug":"gorakhpur-news-as-soon-as-you-enter-chatori-gali-you-will-see-a-menu-of-delicious-dishes-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1047820-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चटोरी गली में घुसते ही दिखेगा लजीज व्यंजनों का मेन्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चटोरी गली में घुसते ही दिखेगा लजीज व्यंजनों का मेन्यू
विज्ञापन
इंदिरा बाल विहार के चटोरी गली में बन रहा डिस्प्ले बोर्ड, चॉकलेटी रंग में नजर आएंगी सभी दुकानें
निर्माण कार्य अंतिम चरण में, सीएम से लोकार्पण कराने की तैयारी
गोरखपुर। इंदिरा बाल विहार स्थित चटोरी गली में प्रवेश करते ही लोगों को लजीज व्यंजनों का मेन्यू दिखेगा। वहां पर एक डिस्प्ले बोर्ड लगाया जा रहा है। इस पर सभी व्यंजनों के नाम और रेट लिखे होंगे। यहां सभी दुकानें चॉकलेटी रंग में रंगी जाएंगी। चटोरी गली के सौंदर्यीकरण का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही इसका लोकार्पण सीएम योगी के हाथों होगा।
डिस्प्ले बोर्ड पर अलग-अलग रेस्टोरेंट और दुकानों में मिलने वाले व्यंजनों की लिस्ट होगी। यह बोर्ड रंगीन लाइटों से सजा होगा। इसके साथ ही चटोरी गली की सभी दुकानें एक रंग में नजर आएंगी। सभी दुकानों को चॉकलेटी रंग में रंगा जा रहा है। वहीं, चटोरी गली में अब 24 घंटे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि लोग बिना किसी बाधा के यहां घूम सकें, स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा सकें और पूरे मार्ग पर स्वच्छता एवं सुंदरता बनी रहे। जल्द ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
हाल ही में नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की अध्यक्षता में व्यापारियों संग बैठक हुई थी। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि सीएंडडीएस को 15 दिन के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।