फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Arrangements to deal with the jam...Auto-e-rickshaws will not go to Golghar

Gorakhpur News: जाम से निपटने का इंतजाम...गोलघर में नहीं जाएंगे ऑटो-ई रिक्शा

Wed, 25 Dec 2024 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Arrangements to deal with the jam...Auto-e-rickshaws will not go to Golghar
गोरखपुर। अब गोलघर में ऑटो और ई-रिक्शा नहीं जा पाएंगे। सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही शहर के आठ चौराहों मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ, नौसड़, गणेश चौक, धर्मशाला चौराहा, घंटाघर और असुरन चौक के आस-पास ऑटो को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। यहां से ठेले-खोमचे भी हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर में जाम से निपटने का इंतजाम यातायात पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने किया है। दोनों की संयुक्त टीम ने मंगलवार की शाम पांच बजे से सात बजे तक मोहद्दीपुर से कुनराघाट और काली मंदिर, गोलघर से धर्मशाला तक सड़क से अतिक्रमण को हटवाया। बुधवार से सभी आठ चौराहों पर सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शहर में लगने वाले जाम को अभियान के तौर पर प्रमुखता से उठाया। 15 दिसंबर को मोहद्दीपुर में पूरे दिन जाम लगा रहा। ''''मोहद्दीपुर जाम से कराह रहा...रिंग रोड अब तक सिर्फ आस बंधा रहा'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई। मुख्यमंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुए अफसरों को जाम से राहत दिलाने के लिए स्थायी समाधान ढूंढने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एडीजी डॉ केएस प्रताप ने यातायात पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के साथ जाम से निपटने के लिए योजना तैयार की। मंगलवार को इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद भी शुरू हो गई। सबसे पहले सभी चौराहों पर माइक से अनाउंस कर चेतावनी दी गई। इसके कुछ देर बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई।


एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक दिन, एक चौराहा योजना में काली मंदिर तिराहा को चयनित किया गया है। काली मंदिर तिराहा से पुलिस लाइन तक मैकेनिक सड़क पर गैराज बनाकर वाहनों की मरम्मत करते हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। अभियान चलाकर वाहनों की एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही साथ वेल्डिंग करने वालों को भी सड़क से हटाया गया। चौराहे पर तैनात कर्मियों को बताया गया कि वहां आस-पास कोई वाहन पार्क न होने दें।
होमगार्ड का बताया..बायीं लेन खाली कराएं
अभियान के दौरान अधिकारियों ने होमगार्ड व पीआरडी जवानों को बताया कि बायीं लेन को हमेशा खाली रखेंगे। विशेष परिस्थितियों में एवं यातायात का दबाव बढ़ने पर यातायात कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे, ताकि क्यूआरटी एवं अन्य मोबाइल दस्ता को भेजकर यातायात का सुगमता पूर्वक संचालन किया जा सके।
अभियान चलाकर दो वाहन सीज, 182 का चालान
यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम ने मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौक, नौसड़, गणेश चौक, धर्मशाला चौराहा पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मोहद्दीपुर से कुनराघाट तक सड़क के दोनों साइड में अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान क्रेन से छह वाहनों को टोचन करके यातायात यार्ड पहुंचाया गया। नो पार्किंग में खड़े दो वाहनों को सीज और यातायात नियम तोड़ने वाले 182 वाहनों का चालान किया गया। नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर 40 दुकानों का चालान व 8000 रुपये जुर्माना और दो ठेले को जब्त किया।
आईटीएमएस से होगी निगरानी
अभियान को सफल बनाने के लिए जिस क्षेत्र में चौराहा पड़ेगा, वहां के थानाध्यक्ष और सिपाही को निगरानी करनी होगी। अगर कहीं ऑटो, ई-रिक्शा आता दिखता है तो उसे रोकेंगे और नहीं मानने पर चालान करेंगे। इसकी मानीटरिंग नगर निगम में स्थापित आईटीएमएस से भी की जाएगी।
---
रिंग रोड पर पुलिया निर्माण में तेजी..मोहद्दीपुर को मिलेगी जाम से निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मोहद्दीपुर-पैडलेगंज तक रामगढ़ताल के किनारे बन रहा टू लेन रिंग रोड जल्द ही शहरवासियों को एक नए वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपलब्ध होगा। सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पैडलेगंज की तरफ पुलिया का निर्माण कार्य में भी तेजी आई है। नए साल में लोग इस रिंग रोड पर फर्राटा भरते नजर जाएंगे।


शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जीडीए की ओर से मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक रामगढ़ताल के किनारे टू लेन रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। ताल की तरफ रेलिंग लगाने के बाद फुटपाथ का निर्माण भी पूरा हो गया है। पैडलेगंज की तरफ बन रही पुलिया के फाउंडेशन की ढलाई हो चुकी है। पिलर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद पुलिया के ऊपर ढलाई की जाएगी। जीडीए के अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार का कहना है कि सिविल वर्क होने के चलते निर्माण कार्य में थोड़ा समय लग रहा है। पुलिया की ढलाई होने के कुछ दिन बाद यह सड़क आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इस रिंग रोड की लंबाई 2.66 किलोमीटर है। यह सड़क 10.5 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। इस रोड के निर्माण से कम समय में कुनराघाट से पैडलेगंज पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed