फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Anil Yadav will be the chief guest, Sudhakar and Akhilesh will be the special guests

Gorakhpur News: अनिल यादव मुख्य अतिथि, सुधाकर व अखिलेश होंगे विशिष्ट अतिथि

Wed, 01 Oct 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Anil Yadav will be the chief guest, Sudhakar and Akhilesh will be the special guests
एमएमएमयूटी में 15 और 16 नवंबर को होने वाली एल्युमिनी मीट के लिए अतिथियों के नाम तय
विज्ञापन

तैयारियों को लेकर मालवीय एलुमनाई एसोसिएशन की हुई बैठक
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मालवीय एलुमनाई एसोसिएशन (मा) की तरफ से 15-16 नवंबर को आयोजित एल्युमिनी मीट की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें अतिथियों के नाम तय कर लिए गए हैं।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक अनिल यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में अदाणी पावर लिमिटेड के बिजनेस हेड सुधाकर टंडन व एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के सीईओ अखिलेश दीक्षित के नाम प्रस्तावित किए गए। इन नामों पर औपचारिक मुहर के लिए प्रस्ताव कुलपति प्रो. जेपी सैनी के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

''''मा'''' के अध्यक्ष जेबी राय ने बताया कि एल्युमिनी मीट के दौरान वर्ष 1975 (गोल्डन जुबिली बैच) वर्ष 2000 (सिल्वर जुबिली बैच) व वर्ष 2015 (डिकेड बैच) के लगभग 300 पुरातन छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तरह ही पांच अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पांच पुरातन छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए गठित समिति में प्रो. पीके सिंह, प्रो. डीएस सिंह, प्रो. वीके द्विवेदी, प्रवीर आर्या व हिमांशु मिश्र शामिल हैं। सचिव प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि विभिन्न समितियों में प्रो. जय प्रकाश, प्रो. एएन तिवारी, डॉ. राजन मिश्र, प्रो. एके पांडेय, प्रो. बीके पांडेय व प्रो. संजय मिश्र आदि शामिल हैं।


पुरातन छात्र हैं तीनों अतिथि
पिछले वर्षों की तरह इस बार भी अतिथि के रूप में पुरातन छात्रों को ही आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि अनिल यादव 1985 बैच के छात्र हैं। इसी तरह सुधाकर टंडन 1988 और अखिलेश दीक्षित 1992 बैच के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed