फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ananya and Vaishnavi of Gorakhpur will show their talent in China in the Asian Handball Championship

Gorakhpur News: एशियाई हैंडबॉल चैंपियनशिप में चीन में प्रतिभा दिखाएंगी गोरखपुर की अनन्या और वैष्णवी

Wed, 16 Jul 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ananya and Vaishnavi of Gorakhpur will show their talent in China in the Asian Handball Championship
चीन में कल से आयोजित होगी 11वीं अंडर-18 यूथ महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी अनन्या, हैंडबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेल चुकी हैं वैष्णवी
गोरखपुर। चीन में 17 जुलाई से आयोजित होने जा रही 11वीं एशियाई अंडर-18 यूथ महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर की वैष्णवी सिंह और अनन्या यादव का भारतीय टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 26 जुलाई तक चलेगी। दोनों खिलाड़ी मंगलवार की देर शाम अहमदाबाद से चीन के लिए रवाना हो गईं।
प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले अनन्या और वैष्णवी गुजरात के गांधीनगर स्थित साई के सेंटर में कैंप कर रहीं थीं। एक महीने तक चले प्रशिक्षण में देशभर की 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से टॉप-18 खिलाड़ियाें का चयन एशिया चैंपियनशिप के लिए हुआ है जिसमें गोरखपुर की वैष्णवी और अनन्या भी शामिल हैं। इनके चयन पर यूपी हैंडबॉल संघ के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. त्रिलोक रंजन, आरएसओ आले हैदर, पूर्व इंटरनेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी और जिला हैंडबॉल सचिव अरविंद कुमार यादव, हैंडबॉल कोच नफीस अहमद, संजय राय, मंजुला पाठक आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।
विज्ञापन


...............

देश के लिए मेडल जीतना चाहती हैं अनन्या
शहर के नंदानगर में रहने वाली अनन्या के पिता संतोष कुमार यादव पंचायत विभाग में कार्यरत हैं और मां रीता यादव यूपी पुलिस में हैं। भाई शिवम यादव पैरा बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। अनन्या ने बताया कि तीन साल पहले देवरिया के स्टेडियम से उन्होंने हैंडबॉल खेलने की शुरुआत की। इससे पहले वह बैडमिंटन खेला करती थीं। इसके बाद वह गोरखपुर आ गईं और सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में कोच अरविंद यादव के नेतृत्व में प्रैक्टिस करने लगीं। वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुकीं हैं। अब उनका सपना देश के लिए मेडल जीतने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...............

शुरू में तैराकी करती थीं वैष्णवी
शहर के बशारतपुर में रहने वाली वैष्णवी के पिता विनोद कुमार सिंह रेलवे में वालीबॉल टीम के कोच हैं और मां डॉ. श्वेता सिंह चिकित्सक हैं। भाई आदित्यमान सिंह वॉलीबाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वैष्णवी ने बताया कि उन्होंने सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में तैराकी से खेल के क्षेत्र में कदम रखे। इसके बाद उन्होंने हैंडबॉल खेलना शुरू किया। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम की टीम की ओर से खेलते हुए वैष्णवी ने स्टेट और नेशनल लेवल की कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। वह चीन में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग ले चुकी हैं, हालांकि उसमें भारतीय टीम को मेडल नहीं मिला था। वैष्णवी ने बताया कि इस बार देश के लिए मेडल जीतने में कोई कसर नहीं छोडेंगी।

.................

अनन्या यादव
- 47वीं जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप, लखनऊ में स्वर्ण पदक
- 38वें सब जूनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप, राजस्थान में रजक पदक
- 67वें नेशनल स्कूल गेम्स, मध्य प्रदेश में कांस्य पदक

............

वैष्णवी सिंह
- 10वीं आईएचएफ महिला (अंडर-18) हैंडबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप चीन में भाग लिया
- 47वीं जूनियर हैंडबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप लखनऊ में स्वर्ण पदक
- 38वीं सब-जूनियर हैंडबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप राजस्थान में रजत पदक
- 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-17 मध्य प्रदेश कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed