{"_id":"686192a9f01dbc88db0234c2","slug":"gorakhpur-news-amritsar-darbhanga-express-will-not-run-through-gorakhpur-from-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-986910-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से गोरखपुर होकर नहीं चलेगी अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से गोरखपुर होकर नहीं चलेगी अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस
विज्ञापन
गोंडा-बाराबंकी खंड पर कार्य के चलते रास्ता बदलकर चलाई जाएंगी तीन ट्रेनें
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी खंड पर तीसरी लाइन की कमीशनिंग के क्रम में प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य किए जाएंगे। इसके चलते तीन ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर होकर नहीं जाएगी। इसे रोजा-आलमनगर-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाया जाएगा। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
मार्ग परिवर्तन
- 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 30 जून से 04 जुलाई तक निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल-गोंडा-गोरखपुर-पनियाहवा-नरकटियागंज-सगौली-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-आलमनगर-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के बाद यह ट्रेन सीतापुर सिटी, सीतापुर जं., बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघली, सिसवा बाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी, मोतीपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
- साबरमती से 03 जुलाई को चलने वाली 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानकनगर-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-मल्हौर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानकनगर-ऐशबाग-गोमतीनगर के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोमतीनगर 11:20 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी एवं गोमतीनगर-थावे के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
- थावे से 05 जुलाई को चलने वाली 19410 थावे-साबरमती एक्सप्रेस थावे के स्थान पर गोमतीनगर से 10:15 बजे चलाई जाएगी। यह ट्रेन थावे-गोमती नगर के बीच निरस्त रहेगी।