फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Alleged doctor accused of operating on pregnant woman arrested

Gorakhpur News: प्रसूता का ऑपरेशन करने का आरोपी कथित डॉक्टर गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Alleged doctor accused of operating on pregnant woman arrested
बांसगांव में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे श्री गोविंद हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत का मामला
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर बांसगांव पुलिस ने की कार्रवाई, डॉक्टर के बेटे को भी हिरासत में लिया
गोरखपुर। बांसगांव इलाके के बघराई में बिना पंजीकरण के संचालित श्री गोविंद हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के मामले में पुलिस ने ऑपरेशन करने वाले कथित डॉक्टर पन्नेलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ कर उसके डिग्री व अन्य आरोपियों के भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। मामले में एसएसपी के संज्ञान लेने के बाद कार्रवाई शुरू हुई है।
बांसगांव पुलिस के मुताबिक, इस केस की विवेचना में पन्नेलाल का नाम सामने आया है। वह गगहा के जगरनाथपुर का रहने वाला है। इसके बेटे नीरज को भी हिरासत में लिया गया है। ये दोनों उनवल में भी अस्पताल चला रहे थे, उसे भी सील किया जाएगा। पन्नेलाल मेघालय यूनिवर्सिटी के दिल्ली सेंटर से ओटी टेक्नीशियन का कोर्स की डिग्री दिखाया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बांसगांव गोहली बसंत निवासी रेनू (28) के पति दिनेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका एक तीन साल का लड़का है। पत्नी रेनू की की दूसरी डिलीवरी थी। रविवार शाम उसे प्रसव पीड़ा हुई। सूचना गांव की आशा कार्यकर्ता गंगोत्री को दी। आशा की सलाह पर सरकारी एंबुलेंस की मदद से रविवार शाम करीब चार बजे सीएचसी के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां दो घंटे इलाज होने के बाद डिलीवरी नहीं हुई। तब सीएचसी के डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि आशा ने बहला-फुसलाकर बघराई में स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के हाॅस्पिटल में ले जाकर भर्ती करा दिया। वहां पहले रुपये जमा कराए गए। इसके बाद देर रात के समय डॉक्टर ने पत्नी को ऑपरेशन किया, उसे बेटा पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश का आरोप है कि ऑपरेशन से बच्चे के जन्म देने के बाद ही पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। सोमवार सुबह हाॅस्पिटल का डाॅक्टर कार से उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने निकला। लेकिन, रास्ते में ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की तो पन्नेलाल का नाम सामने आया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
...............
वर्जन
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed