{"_id":"679a8189261cfe05a1085b58","slug":"gorakhpur-news-all-three-youths-ran-away-together-but-at-different-locationssome-in-delhi-and-some-in-maharashtra-prayagraj-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1041-824203-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीनों युवक एक साथ भागे पर लोकेशन अलग..दिल्ली तो कोई महाराष्ट्र-प्रयागराज में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीनों युवक एक साथ भागे पर लोकेशन अलग..दिल्ली तो कोई महाराष्ट्र-प्रयागराज में
विज्ञापन
डबल मर्डर : सर्विलांस से पकड़ी गई गांव से भागे तीनों युवकों की लोकेशन, तलाश में गई पुलिस
गोरखपुर। सहजनवां के भक्सा गांव से लापता दो किशोरों की हत्या के मामले में पुलिस की तीन टीमें गांव के तीन युवकों की तलाश में दिल्ली, प्रयागराज और महाराष्ट्र रवाना हो गई हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात के बाद 18 से 20 साल के ये तीनों युवक एक साथ ही गांव से निकले थे, लेकिन वे अलग-अलग क्यों हो गए। इस सवाल का जवाब भी उनके पकड़े जाने के बाद ही मिलेगा।
मामले की जांच के दौरान खोजी कुत्ते के इनके घर के सामने भौंकने और उसके बाद अचानक तीनों के लापता हो जाने के कारण ये पुलिस के संदेह के घेरे में आ गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों युवकों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया तो इनकी अलग-अलग लोकेशन दिल्ली, प्रयागराज और महाराष्ट्र में मिली। तब इन्हें पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गईं। तीनों मंगलवार को रवाना भी हो गईं। तीनों के जल्द ही पकड़े जाने की उम्मीद है। इनके पकड़े जाने के बाद इस हत्याकांड में अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
अभिषेक के परिजनों से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने की बात
उधर, भीम आर्मी के प्रदेश संगठन सचिव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार देर शाम भक्सा गांव पहुंचा। सचिव ने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की वीडियो कॉल कर मृतक अभिषेक के पिता इंद्रेश और माता रीता देवी से बात कराई। परिजनों ने सांसद से कहा कि पुलिस कुछ घंटों में खुलासा करने का आश्वासन दे रही है, लेकिन अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है। मां रीता देवी ने सांसद को घर आकर न्याय दिलाने की मांग की। इसपर चंंद्रशेखर ने कहा कि वह और पार्टी उनके साथ खड़ी है। इंद्रेश ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रिंस की बहन बोली, अब कौन सिखाएगा साइकिल चलाना
प्रिंस के पिता चिलुआताल के नवापार के राकेश भी पुलिस की कार्यशैली पर नाराज हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने कहा था कि 48 घंटे में हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे, लेकिन पकड़ना तो दूर, हत्या किसने की ये भी पता नहीं लगाया जा सका है। वहीं, प्रिंस की बहन रितिका भाई को बार-बार याद कर रही है। रितिका ने कहा कि प्रिंस मुझे रोज साइकिल चलाना सिखाता था। बुआ के घर से उसके आने के इंतजार कर रही थी, लेकिन अब वह नहीं लौटेगा।