{"_id":"681a66d38a02fd2d3001b37c","slug":"gorakhpur-news-after-the-death-of-tiger-and-wolf-now-there-will-be-health-audit-of-zoo-animals-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-926895-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाघ और भेड़िये की मौत के बाद अब चिड़ियाघर के जानवरों का होगा हेल्थ ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाघ और भेड़िये की मौत के बाद अब चिड़ियाघर के जानवरों का होगा हेल्थ ऑडिट
विज्ञापन
सभी वन्यजीवों के स्वास्थ्य की होगी जांच, आईवीआरआई बरेली से आएगी टीम
पटौदी की हालत में हो रहा सुधार, कर रहा भोजन
गोरखपुर। चिड़ियाघर में बाघ केसरी और मादा भेड़िया भैरवी की मौत के बाद अब चिड़ियाघर प्रशासन दूसरे जानवरों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। इसके लिए सभी जानवरों का हेल्थ ऑडिट कराया जाएगा। इसमें आईवीआरआई (इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट) बरेली की टीम की मदद ली जाएगी।
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में बहराइच से लाई गई मादा भेड़िया भैरवी की सोमवार को मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक, डिहाईड्रेशन और अधिक उम्र सामने आया। चिड़ियाघर में ऐसे कई सारे जानवर हैं जिनकी उम्र अधिक हो रही है। ऑडिट में सभी जानवरों की उम्र का भी पता लगाया जाएगा। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य की पूरी जांच की जाएगी। ताकि किसी जानवर के शरीर में कोई बीमारी हो तो उसका पता लगाया जा सके। आईवीआरआई बरेली के विशेषज्ञ इस ऑडिट में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर वन्यजीवों की देखभाल की जाएगी।
उधर बब्बर शेर पटौदी की सेहत में अब सुधार हो रहा है। वह भोजन करने लगा है। इटावा सफारी के पशु चिकित्सक डॉ. आरके सिंह ने भी मंगलवार को पटौदी के स्वास्थ्य की जांच की। चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर में सभी जानवरोंं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
--
शांत दिखा भैरव
बहराइच से लाए गए भेड़िए भैरव और भैरवी को बाड़े में एक साथ रखा गया था। सोमवार को भैरवी की मौत के बाद मंगलवार को भैरव शांत नजर आया। बाड़े में उसकी गतिविधियां कम रहीं। दोनों में नजदीकियां बढ़ रही थीं। साथ में ही उन्हें खाना भी दिया जाता था।