फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: After killing his sister, the accused took advice from a lawyer and then surrendered.

Gorakhpur News: बहन की हत्या के बाद आरोपी ने अधिवक्ता से ली सलाह, फिर किया सरेंडर

Wed, 08 Oct 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: After killing his sister, the accused took advice from a lawyer and then surrendered.
कैंपियरगंज में ऑनर किलिंग का मामला, आरोपी ने पुलिस को दी जानकारी
विज्ञापन




हत्या से पहले बहन से हुई थी हाथापाई, आरोपी जेल भेजा गया



गोरखपुर। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग के मामले में बहन की हत्या के आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने अधिवक्ता से संपर्क किया। उनकी सलाह के बाद थाने में आकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।



कैंपियरगंज इलाके में सोमवार को भाई ने घर की इज्जत के नाम पर अपनी छोटी बहन की हत्या कर दी थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का संबंध घर से चार किमी दूर स्थित महाराजगंज जिले के रहने वाले उसके दोस्त से था। इसका वह विरोध कर रहा था। कई बार समझाने और रोकने के बावजूद वह युवक से मिलती रही।
विज्ञापन




आरोपी ने बताया कि इसी बात को लेकर वारदात से पहले भी दोनों में विवाद के बाद हाथापाई हो गई थी। हाथापाई में बहन के नाखून से उसके हाथ व चेहरे पर खरोंच के निशान भी हो गए थे। आरोपी ने बताया कि बहन की हत्या के बाद उसने सबसे पहले अपने एक परिचित अधिवक्ता को कॉल कर आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिवक्ता के कहने पर ही वह थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव भी बरामद करा दिया था।



एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामला पूरी तरह ऑनर किलिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे दोस्त के साथ अपनी बहन के संबंध पर शर्म महसूस होती थी। कई बार चेतावनी देने के बावजूद वह नहीं मानी, इसलिए गुस्से में उसने यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, जेल जाते समय आरोपी के चेहरे पर न तो पछतावा था न ही कोई सिकन।



---



मोबाइल डेटा व कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस



कैंपियरगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार रोशन ने बताया कि पड़ोसियों के साथ मृतका की मां और छोटे भाई के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसके साथ ही मृतका के मोबाइल डेटा व कॉल डिटेल की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या से पहले वह किससे संपर्क में थी।




--



वारदात के बाद घर में पसरा सन्नाटा



वारदात के बाद मृतका के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका के चलते पूरा परिवार परेशान रहता था। आए दिन घर में कलह होती थी। ग्रामीणों के साथ परिवार को भी उसके प्रेम संबंध पर आपत्ति थी। पुलिस अब प्रेमी युवक की तलाश में भी जुट गई है ताकि हत्या की पृष्ठभूमि और पूरी सचाई सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed