फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Accused of taking money in the name of getting job in Railways arrested

Gorakhpur News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Accused of taking money in the name of getting job in Railways arrested
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में मुख्य संरक्षा अधिकारी के सरकारी बंगले पर बुलाकर ठगी करने के आरोपी चपरासी मनीष यादव को कैंट पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पांच लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था।
विज्ञापन


बेलीपार के महावीर छपरा निवासी विनोद कुमार ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात मनीष यादव से हुई। मनीष ने बताया था कि कई लोगों को पांच-पांच लाख रुपये दिलाकर चतुर्थ श्रेणी खलासी के पद पर नौकरी दिला चुका हूं। मनीष यादव मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा के बंगला पर ले गया और कहा यही साहब का बंगला है, हम यहीं नौकरी करते हैं। साहब से कहकर तुम्हें नौकरी निश्चित रूप से दिला देंगे। इसके बाद पांच लाख रुपये की व्यवस्था करके 10 मई को दे दिया। इसके बाद आरोपी ने फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था। एक अक्तूबर 2024 को नियुक्ति पत्र लेकर मुख्य संरक्षा अधिकारी के कार्यालय में गया तो जालसाजी की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed