{"_id":"68ab71b26b002224620f4db0","slug":"gorakhpur-news-accused-of-removing-ring-from-the-hand-of-a-hospitalized-patient-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1048623-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अस्पताल में भर्ती मरीज के हाथ से अंगूठी निकालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अस्पताल में भर्ती मरीज के हाथ से अंगूठी निकालने का आरोप
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र इंजीनियरिंग कॉलेज इलाके में स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज के हाथ से अंगूठी निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नर्सिंग स्टाफ पर अंगूठी चुराने का आरोप लगाया है। इसकी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, महादेवपुरम कॉलोनी के डॉ. राजीव पांडेय ने 14 अगस्त को मां उषा पांडेय को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पास एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। डॉ. राजीव ने आरोप लगाया कि उपचार के दौरान अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने मां के हाथ से सोने की अंगूठी निकाल ली। हालत नाजुक होने की वजह से उस समय ध्यान नहीं दिया। अगले दिन तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में लेकर चले गए। लौटने पर 21 अगस्त को अस्पताल के मैनेजर को घटना की जानकारी दी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली तो उसमें एक नर्सिंग स्टाफ अंगूठी निकालते दिख रहा है। इसके बाद कैंट थाने की पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। कैंट पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।