{"_id":"68a23c9ec32dbaf67007618a","slug":"gorakhpur-news-accused-of-fraud-in-the-name-of-sending-people-to-israel-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1040022-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इस्राइल भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इस्राइल भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट पुलिस ने इस्राइल भेजने के नाम पर एशिया टेक ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर के एजेंट आरोपी देवरिया सदर निवासी राकेश उर्फ डॉ. राजेंद्र को रविवार को कुनराघाट से गिरफ्तार कर लिया। संचालक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।
एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार, कुशीनगर के कप्तानगंज पचार निवासी प्रमोद सिंह उनके भाई गंगा सिंह व संजय यादव व बसंत साहनी ने बताया कि बीते मार्च माह में उनकी मुलाकात सीसी रोड देवरिया निवासी डॉ. राजेंद्र कुमार से हुई थी। राजेंद्र ने खुद को कुनराघाट के रेलवे लाइन सिंघड़िया स्थित एशिया टेक ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर का एजेंट बताया था।
उसका दावा था कि उनकी कंपनी लोगों को अच्छे पैकेज पर विदेश भेजती है। जब उन लोगों ने विदेश जाने की इच्छा जाहिर की तो डॉ. राजेंद्र ने प्रति व्यक्ति तीन लाख रुपये में इस्राइल भेजने की बात कही।
विज्ञापन
आरोप है कि हामी भरने पर डॉ. राजेंद्र ने चारों को 22 मार्च को कार्यालय बुलाया। जहां उनकी मुलाकात कंपनी के एमडी विवेक गुप्ता से हुई। झांसे में आए चारों ने उन्हें रुपये दे दिए।
आरोप है कि जालसाजों ने झांसे में लेने के लिए उन्हें 7 जुलाई को उड़ान भरने की बात कही। इसके एवज में टिकट और वीजा भी दे दिए। जो जांच में फर्जी निकला। जानकारी के बाद जब उन्होंने अपने रुपये की मांग की तो टाल मटोल शुरू कर दी। पीड़ितों ने कैंट थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले में बीते 2 अगस्त को विवेक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी डॉ. राजेंद्र को कुनराघाट से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।