{"_id":"67f1849a3408a4537f081465","slug":"gorakhpur-news-accusation-of-stopping-pension-by-showing-living-elderly-as-dead-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-892851-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीवित बुजुर्ग को मृतक दिखाकर पेंशन रोकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीवित बुजुर्ग को मृतक दिखाकर पेंशन रोकने का आरोप
विज्ञापन
पिपरौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंदापार के रहने वाले रामनाथ निषाद, सहजनवां तहसील में ज्ञापन दिया ज्ञापन
पिपरौली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंदापार में एक वृद्ध व्यक्ति को मृतक दिखाकर वृद्धा पेंशन करीब डेढ़ साल से रोकने का आरोप है। पीड़ित ने शनिवार को तहसील में ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बताते चलें कि नंदापार निवासी रामनाथ निषाद वृद्धा पेंशन के लाभार्थी हैं। रामनाथ के मुताबिक, वर्ष 2023 के बाद से उनका पेंशन आना बंद हो गया। परिजनों ने जब पता किया तो पाया कि ब्लॉक के अधिकारियों ने सत्यापन के समय उन्हें मृत दिखा दिया है। इसकी वजह से वर्ष 2023 से वृद्धा पेंशन आना बंद हो गया। पीड़ित ने सहजनवां तहसील में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन कार्यालय में सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में जब ब्लॉक के अधिकारियों से बात की गई तो वे कुछ भी बताने से कतराते दिखे। वहीं ग्राम सचिव अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि परिवार रजिस्टर में लाभार्थी जीवित है। उसका नाम भी दर्ज है। इस संबंध में बीडीओ पिपराैली राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। अगर मुझ से पीड़ित मिलता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।