{"_id":"6893aaae4f12b0427a0a8323","slug":"gorakhpur-news-a-young-woman-was-sexually-exploited-on-the-pretext-of-marriage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1028918-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण
विज्ञापन
दबाव बनाने पर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
सरदारनगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का तीन साल तक यौन शोषण किया। दबाव बनाने पर उसका अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ पूरे परिवार को मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही युवक ने उसे तीन साल पहले प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर घुमाने के बहाने होटलों में ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर युवक ने गाली-गलौज करते हुए इन्कार कर दिया। यहीं नही उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसकी शिकायत जब उसने युवक के माता पिता से की तो उन्होंने भी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।