फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A young woman fond of riding a Bullet died in a road accident.

Gorakhpur News: बुलेट चलाने की शौकीन युवती की सड़क हादसे में मौत

Wed, 01 Oct 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A young woman fond of riding a Bullet died in a road accident.
खजनी थानाक्षेत्र मेंं छपिया फोरलेन पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
विज्ञापन

उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के छपिया फोरलेन पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बांसगांव थानाक्षेत्र के हरिहरपुर निवासी आरती पांडेय (25) घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि आरती पांडेय पढ़ाई के साथ-साथ बुलेट चलाने की शौकीन थीं। गांव और आस-पास के इलाके में वह अपने शौक के लिए जानी जाती थीं। मंगलवार को भी वह अपने पैतृक गांव से लिंक एक्सप्रेस-वे होते हुए बुलेट से निकली थीं। लेकिन छपिया फोरलेन पर उनकी जिंदगी की रफ्तार अचानक थम गई। इधर हादसे में आरती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। पिता प्रभाकर पांडेय और अन्य परिजन शव देखकर बेसुध हो गए। मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ्र
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि आरती पढ़ाई-लिखाई में तेज और आत्मनिर्भर बनने की चाह रखने वाली थीं। अक्सर उन्हें बुलेट चलाते हुए देखा जाता था, और यह उनका जुनून भी था। थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक का जल्द पता लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि फोरलेन पर ज्यादातर वाहन हाईवे स्पीड से गुजरते हैं और कैमरे भी पर्याप्त संख्या में नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ग्रामीणों की नाराजगी, फोरलेन बना मौत का रास्ता
स्थानीय लोगों का कहना है कि छपिया फोरलेन पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। तेज रफ्तार वाहन चालक लापरवाही से सड़क पार करने वालों और दोपहिया सवारों को रौंद देते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि स्पीड कंट्रोल और यातायात सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि जब तक सड़क पर स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड और नियमित गश्त नहीं होगी, तब तक हादसों पर काबू नहीं पाया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed