{"_id":"6876adaeb305c902210a8edb","slug":"gorakhpur-news-a-young-man-chased-a-prv-jawan-with-a-shovel-video-goes-viral-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1004606-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फावड़ा लेकर युवक ने पीआरवी जवान को दौड़ाया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फावड़ा लेकर युवक ने पीआरवी जवान को दौड़ाया, वीडियो वायरल
विज्ञापन
सहजनवां थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही जांच
सहजनवां। क्षेत्र में मंगलवार को एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसमें एक युवक फावड़ा लेकर पीआरवी जवान को दौड़ाते हुए नजर आ रहा है। जवान किसी तरह बचकर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीडियो सहजनवां क्षेत्र के भक्सा गांव का बताया जा रहा है। एक युवक अपने पिता से मारपीट कर रहा था। बेटे की पिटाई से बचकर पिता ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर वहां पीआरवी पुलिस पहुंची। पिता से घटना की पूछताछ करने के दौरान युवक फावड़ा लेकर पहुंचा। गाली देते हुए उसने फावड़ा लेकर जवान को दौड़ा लिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। जवान की सूचना पर थाने की पुलिस ने पहुंचकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसओ महेश चौबे ने बताया युवक अपने पिता के साथ मारपीट रहा था। सूचना पर पीआरवी पहुंची थी। घटना की जानकारी जवान ले रहा था। इसी दौरान युवक ने पिता को फावड़ा लेकर दौड़ा लिया। इसके बाद जवान को भी दौड़ाने लगा। युवक की तलाश की जा रही है।