फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A woman was duped of Rs 3.65 lakh in the name of a job, case registered

Gorakhpur News: नौकरी के नाम पर युवती से 3.65 लाख रुपये की ठगी, केस

Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A woman was duped of Rs 3.65 lakh in the name of a job, case registered
युवती ने पीपीगंज थाने में दर्ज कराया केस, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत ग्राम एकमा, पोस्ट तुर्कवलिया निवासिनी खुशबू यादव के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी के नाम पर उसने 3.65 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खुशबू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौकरी की तलाश में वह गूगल पर सर्च कर रही थीं। तभी उन्होंने एक ऑनलाइन फॉर्म भरा। इसके बाद मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसने नौकरी दिलाने का वादा किया गया। खुशबू के अनुसार, कॉल करने वाले ने फॉर्म भरने, लैपटॉप भेजने और ट्रेनिंग के नाम पर धीरे-धीरे रुपये मांगे। वह बहकावे में आकर 30 दिसंबर 2024 से करीब 3,65,000 रुपये विभिन्न किस्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर चुकी हैं। रुपये ठग के एक्सिस बैंक के तीन खातों में भेजा गया। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। जब खुशबू ने ठगों से रुपये मांगे, तो उल्टा और रुपये की मांग की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी पीपीगंज प्रभु दयाल सिंह ने बताया मामला साइबर क्राइम का है। मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जरूरत पड़ने पर पुलिस के साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed