फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: A week ago slogans were raised in support of Palestine in Ilahibagh

Gorakhpur News: एक सप्ताह पहले इलाहीबाग में लगाए थे फिलिस्तीन के समर्थन में नारे

Sun, 13 Apr 2025 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: A week ago slogans were raised in support of Palestine in Ilahibagh
इस्राइल का साथ देने वाली कंपनियों के नाम का बैनर लगाकर बहिष्कार करने की कर रहे थे अपील
विज्ञापन

गोरखपुर। तिवारीपुर थाने के सूर्य विहार में एक धार्मिक स्थल के पास खुद को नौजवान भारत सभा व दिशा नामक छात्र संगठन का सदस्य बताकर फिलिस्तीन के विरोध में चार युवकों ने नारेबाजी व सभा की थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि एक सप्ताह पहले इन युवकों ने ही इलाहीबाग में बैनर व पोस्टर के माध्यम से फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाए थे।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर में आरोपी चारों युवक सूर्य विहार पहुंचे थे और फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए इस्राइल के विरोध में नारेबाजी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में मौजूद किशोरों व युवकों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी धार्मिक स्थल से निकल कर वहां पहुंचे हो। इसी बीच किसी ने तिवारीपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद उप निरीक्षक अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद पहले भीड़ को तितर-बितर कराया। इसके बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के कौंधियारा थाने के हरिहान गांव निवासी अम्बरीश तोरी व अंबेडकर नगर जिले के रामपुर साहब राम गांव निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले प्रसेन व धर्मराज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दोनों युवक भी बाहरी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

---------
इस्राइल का साथ देने वाली कंपनियों का बहिष्कार करने की अपील
वायरल वीडियो में फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए आरोपी चारों युवकों ने इस्राइल की कार्रवाई की निंदा की। चारों युवक जहां सभा कर रहे थे वहां पर एक बैनर लगा था। इसमें इस्राइल का साथ देने वाली कई कंपनियों का लोगो व नाम लिखा था, जिसका विरोध करने की बात चारों युवक कर रहे थे। वीडियो में चारों युवक यह कहते हुए देखे कि इस्राइल की करतूत को लेकर पूरे देश का भ्रमण कर उसे बताया जा रहा है। फिलिस्तीन का समर्थन करते हुए गोरखपुर पहुंचने की बात कही। उनका कहना था कि आगे अन्य शहर व राज्यों के लोगों से मिलकर इस्राइल की कार्रवाई का विरोध जताया जाएगा। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed