{"_id":"6896517e7bb4843ce2089388","slug":"gorakhpur-news-a-modern-charging-station-for-electric-buses-will-be-built-near-ddu-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1030700-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू के पास बनेगा इलेक्ट्रिक बसों के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू के पास बनेगा इलेक्ट्रिक बसों के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन
4.97 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, जल निगम तैयार कर रहा डीपीआर
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलसचिव आवास के पास चार इलेक्ट्रिक बसों के लिए अत्याधुनिक अपॉर्चुनिटी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। 4.97 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना को पूरा किया जाएगा।
चार्जिंग स्टेशन में चार्जिंग शेड, कार्यालय भवन, विद्युत सब स्टेशन, अग्निशमन प्रणाली, जल आपूर्ति, ट्रांसफार्मर, ड्राइवर रेस्ट रूम, बोरिंग व सबमर्सिबल पंप, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर, 320 केवीए डीजी सेट, 75 किलोलीटर का अंडरग्राउंड वाटर टैंक भी बनाया जाएगा। पूरा ढांचा भूकंपीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन डीडीयू के कुलसचिव आवास के पास नगर निगम की ओर से दी गई भूमि पर बनाया जाएगा। निर्माण स्थल पर आरसीसी फ्रेम संरचना के तहत ग्राउंड और प्रथम तल पर भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा आरसीसी सड़क, चहारदीवारी, कर्ब स्टोन और एक मुख्य प्रवेश द्वार का भी निर्माण किया जाएगा। जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज की यूनिट-42 डीपीआर तैयार कर रही है।
यूपी जल निगम के स्थानीय अभियंता एमके सिंह ने बताया कि संशोधित डीपीआर को शीघ्र शासन को भेजा जाएगा। डीपीआर की स्वीकृति के बाद बजट जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की ओर से संचालित 27 इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन को एक सशक्त बुनियादी ढांचा प्राप्त होगा।