{"_id":"68a4e0c4211579811e0e2b0e","slug":"gorakhpur-news-a-couple-who-had-come-for-boating-was-beaten-up-by-rowdy-youths-in-the-middle-of-the-road-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1042968-2025-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार से बाइक टच की...मनबढ़ों ने दंपती को सड़क पर ही पीटा...गए थे नौकायान घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार से बाइक टच की...मनबढ़ों ने दंपती को सड़क पर ही पीटा...गए थे नौकायान घूमने
Wed, 20 Aug 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:08 AM IST
सार
तिनकोनिया नंबर एक निवासी अमित कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त की शाम सात बजे वह पत्नी के साथ नौकायन आए थे। चौकी के पास उन्होंने कार साइड करने की कोशिश की तो बाइक में टच हो गई। इस पर बगल में खड़े तीन युवकों ने कार का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
नौकायन पुलिस चौकी के पास सोमवार शाम मामूली सी ठोकर ने हंगामे का रूप ले लिया। शाहपुर क्षेत्र से नौकायन घूमने आए दंपती को मनबढ़ युवकों ने बीच सड़क पर पीट दिया। पत्नी को भी धक्का देकर गिराया और लात-घूसों से हमला किया। शोर सुनकर भीड़ जुटी तो आरोपी बाइक लेकर भाग निकले। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
तिनकोनिया नंबर एक निवासी अमित कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त की शाम सात बजे वह पत्नी के साथ नौकायन आए थे। चौकी के पास उन्होंने कार साइड करने की कोशिश की तो बाइक में टच हो गई। इस पर बगल में खड़े तीन युवकों ने कार का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
अमित ने आरोप लगाया कि पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो मनबढ़ युवकों ने धक्का देकर गिरा दिया और लात-मुक्कों से पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे। इस पर आरोपी बाइक से भाग निकले। सूचना पाकर नौकायन चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे और आरोपियों का पीछा किया, मगर हमलावर पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन