{"_id":"687e95f1512a1336190604cd","slug":"gorakhpur-news-a-case-has-been-registered-against-lucc-cmd-sameer-agarwal-in-shahpur-police-station-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1011202-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शाहपुर थाने में दर्ज है एलयूसीसी के सीएमडी समीर अग्रवाल पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शाहपुर थाने में दर्ज है एलयूसीसी के सीएमडी समीर अग्रवाल पर केस
विज्ञापन
द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट थ्रेफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी का मामला
गोरखपुर। द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट थ्रेफ्ट कोऑपरेटिव सोसाइटी में निवेश के नाम पर फर्जीवाड़े में रविवार को एजेंटों से पूछताछ के दौरान कोतवाली पुलिस को अहम जानकारी मिली है। कंपनी के संचालक व सीएमडी समीर अग्रवाल के खिलाफ शाहपुर थाने में पहले से धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इसकी जांच यूपी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंपी जा चुकी है।
कोतवाली थाने में विवेचक को एजेंटों ने अपने पास मौजूद दस्तावेज, लाइसेंस, एफडी बॉन्ड, निवेशकों की रसीद सौंपी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सीएमडी समीर अग्रवाल समेत दो लोगों के विरुद्ध शाहपुर थाने में पहले ही एक केस दर्ज है। 16 फरवरी 2025 को एल्युमिनियम फैक्टरी के पास रहने वाले विद्यानंद यादव की शिकायत पर कार्रवाई हुई थी। जांच में पता चला था कि 50 लाख रुपये से अधिक की जालसाजी हुई है।
अब जब कोतवाली थाने में नया केस दर्ज हुआ है तो पुलिस दोनों मामलों को लिंक कर पूरी वित्तीय धोखाधड़ी की परतें खोलने में जुटी है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि यह जानकारी सामने आई है कि एक पुराना केस पहले ही शाहपुर में दर्ज है और उसमें जांच चल रही है। अब विधिक राय लेकर पूरे प्रकरण को एक साथ जोड़कर कार्रवाई की जाएगी।