{"_id":"66285142fdf71646b501abd6","slug":"gorakhpur-news-31-ncc-cadets-joined-the-military-training-camp-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-535804-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एनसीसी के 31 कैडेट सैन्य प्रशिक्षण शिविर में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एनसीसी के 31 कैडेट सैन्य प्रशिक्षण शिविर में हुए शामिल
विज्ञापन
गोरखपुर।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के 31 कैडेट 10 दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित हुए। 102 यूपी बटालियन द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय धनेवा-धनेई महाराजगंज में आयोजित हुआ।
कैडेट्स को कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल बाजपेयी और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने आशीर्वाद दिया। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के 102 यूपी एनसीसी यूनिट का नेतृत्व कर रहे एएनओ डॉ संदीप कुमार श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को विस्तार से बताया। इस दौरान प्रो सुनील कुमार सिंह, कृषि विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दुबे, सीनियर अंडर आफिसर सागर जायसवाल, अंडर ऑफिसर मोतीलाल, अंडर ऑफिसर अंशिका सिंह , खुशी गुप्ता, आंचल पाठक, श्रद्धा उपाध्याय, दरक्षा बानो, साक्षी प्रजापति, शालिनी चौहान, अमृता कनौजिया, गौरी कुशवाहा समेत कई लोग शामिल हुए।